सहायक प्रोफेसर भर्ती में नहीं किया आरक्षण नियमों का पालन

लगातार छह दिनों से कोरोना पॉजटिव का शून्य जा रहा आंकड़ा एक में बदल गया। शुक्रवार को 1421 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में एक संक्रमित पाया गया। उसे आइसोलेट करते हुए चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:30 PM (IST)
सहायक प्रोफेसर भर्ती में नहीं किया आरक्षण नियमों का पालन
सहायक प्रोफेसर भर्ती में नहीं किया आरक्षण नियमों का पालन

कौशांबी : सहायक प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए भारतीय कुर्मी महासभा ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उन्होंने ओबीसी, एससी व एसटी के अभ्यार्थियों के साथ न्याय किए जाने की मांग की है।

अखिल भारतीय कर्मी महासभा के प्रदेश सचिव प्रभाष सिंह पटेल ने बताया कि सहायक प्रोफेसर पद के लिए हुई भर्ती में अनारक्षित वर्ग की 167 सीटों पर 839 अभ्यर्थी थे। इनकी कटऑफ मेरिट 103.37 थी। ओबीसी श्रेणी के लिए 63 में 385 अभ्यर्थी थे, जिसका कटऑफ 130 था। वहीं एससी-एसटी के 43 रिक्तियों में 43 लोगों को बुलाया गया। इनका कटऑफ 112.36 था। इस भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया। इससे ओबीसी व एससी एसटी के लोगों के बीच विरोध है। उन्होंने कहा राज्यपाल को संबोधित पत्र एडीएम को देकर बताया कि यदि आरक्षण निमयों का पालन नहीं हुआ तो महासभा अन्य संगठनों के साथ सड़क पर उतरने का मजबूर होगी। इस मौके पर जिला महासचिव रीशू पटेल, विनय सिंह आदि मौजूद रहे। 1421 लोगों की जांच में एक मिला संक्रमित

जासं, कौशांबी : लगातार छह दिनों से कोरोना पॉजटिव का शून्य जा रहा आंकड़ा एक में बदल गया। शुक्रवार को 1421 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में एक संक्रमित पाया गया। उसे आइसोलेट करते हुए चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक तरफ टीकाकरण का सिलसिला जारी हो गया है। वहीं जनपद में कई दिनों से संक्रमित पाए जाने का आंकड़ा थम सा गया था। बहरहाल बीते दिनों 1421 लोगों का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में मंझनपुर क्षेत्र का एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। उसे आइसोलेट कराते हुए इलाज शुरू कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी