यज्ञ की रक्षा के लिए मुनिवर के साथ वन में पहुंचे राम-लक्ष्मण, किया ताड़का का वध

सिराथू विकासखंड क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग में आयोजित हो रही 10 दिवसीय रामलीला में मुनि विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा करने के लिए वन को गये। जहां अनेकों राक्षसों के अलावा ताड़का का वध कर ऋषि मुनियों का यज्ञ संपन्न कराया। हवन की आहुति पड़ते ही देवताओं ने भगवान श्रीराम पर पुष्पों वर्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:53 PM (IST)
यज्ञ की रक्षा के लिए मुनिवर के साथ वन में पहुंचे राम-लक्ष्मण, किया ताड़का का वध
यज्ञ की रक्षा के लिए मुनिवर के साथ वन में पहुंचे राम-लक्ष्मण, किया ताड़का का वध

कौशांबी। सिराथू विकासखंड क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग में आयोजित हो रही 10 दिवसीय रामलीला में मुनि विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा करने के लिए वन को गये। जहां अनेकों राक्षसों के अलावा ताड़का का वध कर ऋषि मुनियों का यज्ञ संपन्न कराया। हवन की आहुति पड़ते ही देवताओं ने भगवान श्रीराम पर पुष्पों वर्षा की।

उदहिन बुजुर्ग बाजार में रामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में सोमवार की रात्रि महाराज दशरथ के पास अवधपुरी में मुनि विश्वामित्र पहुंचे और राक्षसों के उत्पात से ऋषि मुनियों की रक्षा करने के लिए राम-लक्ष्मण की मदद मांगी। जिस पर महाराज दशरथ बेटों को वन में भेजने से सकुचाने लगे। मुनि विश्वामित्र क्रोधित हो उठे। गुरु वशिष्ठ के समझाने के बाद महाराज दशरथ ने राम और लक्ष्मण को मुनिवर के साथ भेज दिया। दोनों भाइयों को वनवासी मुनियों ने अपनी शक्तियों को प्रदान कर शस्त्र विद्या में निपुण कर दिया। जिसके बाद यज्ञ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम राक्षस विघ्न बाधा उत्पन्न करने के लिए पहुंचे, जिनको भगवान राम ने अपनी बाणों का प्रहार कर उनका वध कर दिया। अंत में भयानक रूप धारण करके ताड़का आई। जिसका भगवान ने एक ही बाण में अंत कर दिया। ताड़का का वध होने के बाद धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान देवताओं ने आकाश लोक से भगवान श्रीराम पर पुष्प वर्षा की। मंचन के बाद सभी भक्तों ने भगवान के मनमोहक भव्य स्वरूप की आरती उतारी और जय श्रीराम के नारे लगाए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी, जीतू केशरवानी, रामबाबू सोनकर, बृजेंद्र तिवारी, दशरथ लाल दिवाकर समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी