समाधान दिवस में 14 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, कुल 83 शिकायतें आईं

जिले के सभी थानों में हर बार की तरह शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने कौशांबी थाना और पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने मंझनपुर व करारी थाना में पीड़ितों की फरियाद सुनीं। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने पइंसा थाना में शिकायती पत्रों का निस्तारण किया। सभी थानों में राजस्व व पुलिस से संबंधित कुल 83 शिकायती पत्र आए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:09 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:09 AM (IST)
समाधान दिवस में 14 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, कुल 83 शिकायतें आईं
समाधान दिवस में 14 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, कुल 83 शिकायतें आईं

कौशांबी : जिले के सभी थानों में हर बार की तरह शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने कौशांबी थाना और पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने मंझनपुर व करारी थाना में पीड़ितों की फरियाद सुनीं। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने पइंसा थाना में शिकायती पत्रों का निस्तारण किया। सभी थानों में राजस्व व पुलिस से संबंधित कुल 83 शिकायती पत्र आए। इनमें महज 14 प्रार्थना पत्रों का ही त्वरित निस्तारण हो सका।

एडीजी प्रेम प्रकाश सुबह करीब 11 बजे अचानक कौशांबी थाने पहुंचे। थाने में राजस्व के तीन शिकायती पत्र आए। इनमें एडीजी ने दो शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया। एडीजी ने कौशांबी थाना परिसर में सफाई व्यवस्था व दस्तावेजों के रखरखाव का जायजा लिया। साथ ही लंबित विवेचनाओं की प्रगति और मुकदमों के निस्तारण की भी जानकारी ली। एडीजी के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बहरहाल मंझनपुर कोतवाली में राजस्व के छह व पुलिस के तीन शिकायती पत्र आए, लेकिन निस्तारण एक का भी नहीं हो सका। इसी तरह करारी थाना में राजस्व के 10 में दो व पुलिस के आठ में दो शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। पश्चिम शरीरा थाना में राजस्व के सात व पुलिस के चार शिकायती पत्र आए, लेकिन निस्तारण नहीं किया जा सका। महेवाघाट में राजस्व का एक प्रार्थना पत्र आया। कौशांबी थाने में राजस्व के तीन में दो शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। सरायअकिल थाने में राजस्व के आठ में एक और पुलिस के दो में एक शिकायती पत्र का त्वरित निस्तारण किया गया। चरवा थाना में राजस्व के 20 में चार शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। पिपरी थाना में राजस्व का एक और पुलिस का दो प्रार्थना पत्र आया। पुलिस के एक शिकायती पत्र का त्वरित निस्तारण किया गया। कोखराज थाना में राजस्व के एक और पुलिस के दो शिकायती पत्र आए। सैनी में राजस्व के एक, पइंसा में राजस्व के एक और पुलिस के एक व कड़ाधाम में राजस्व व पुलिस के एक-एक शिकायती पत्र आए। निस्तारण किसी का भी नहीं हो सका। शेष बचे 69 शिकायती पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी