कागजों में संचालित हो रहा क्रय केंद्र, नहीं हुई गेहूं की तौल

सिराथू विकास खंड क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मानपुर गौरा स्थित क्रय केंद्र में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते गेहूं की खरीद नहीं की गई। जबकि दो माह पहले यह केंद्र बनाया गया है। उपज बेचने के लिए आनलाइन आवेदन कराने के बाद भी विवश होकर किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। वहीं कई बार मांग के बावजूद क्रय केंद्र में तौल कराने के लिए बाट-माप व अन्य उपकरण नहीं भेजा गया है। किसानों की माने तो कागजों में क्रय केंद्र संचालित है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:31 PM (IST)
कागजों में संचालित हो रहा क्रय केंद्र, नहीं हुई गेहूं की तौल
कागजों में संचालित हो रहा क्रय केंद्र, नहीं हुई गेहूं की तौल

संसू, नारा : सिराथू विकास खंड क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मानपुर गौरा स्थित क्रय केंद्र में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते गेहूं की खरीद नहीं की गई। जबकि दो माह पहले यह केंद्र बनाया गया है। उपज बेचने के लिए आनलाइन आवेदन कराने के बाद भी विवश होकर किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। वहीं कई बार मांग के बावजूद क्रय केंद्र में तौल कराने के लिए बाट-माप व अन्य उपकरण नहीं भेजा गया है। किसानों की माने तो कागजों में क्रय केंद्र संचालित है।

किसानों को उपज का वाजिब दाम मिल सके, इसके लिए सरकार द्वारा गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसान सेवा केंद्र मानपुर गौरा को पीसीएफ द्वारा खरीद क्रय केंद्र का निर्धारण किया गया है। इसके बावजूद अब तक किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने फसल बेचने के लिए आनलाइन आवेदन तो किया था, लेकिन सरकारी खरीद न होने से कम दाम में व्यापरियों के हाथ फसल बेचने के लिए विवश हैं। सोसाइटी के सचिव केंद्र प्रभारी कमलेश चंद्र गर्ग का कहना है कि केंद्र निर्धारण के बाद अब तक तौल कराने के लिए बिजली चलित कांटा, बाट, बोरी, सिलाई मशीन नही भेजी गई है। ऐसे मे खरीद कैसे हो सकती है।

-------

गेहूं की फसल बेचने के लिए आनलाइन सत्यापन कराया था, लेकिन अब तक क्रय केंद्र में तौल नहीं शुरू हो सकी है। इसकी वजह से उपज बेचने मे दिक्कत हो रही है। व्यापारियों को कम दाम मे गेहूं बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा।

रामचंद्र गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र भले ही खोले गए हैं, लेकिन इनमें सिर्फ खानापूर्ति ही होती है। किसानों को इसके लिए बार-बार चक्कर लगाने बाद भी तौल नही हो पाती है।

अनूप मौर्य साधन सहकारी समिति मानपुर गौरा में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्र सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया। क्षेत्र के किसानों को तैयार की गई फसल को बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों द्वारा मनमाने दाम पर खरीदा जा रहा है।

मानसिंह किसानों के लिए सरकार द्वारा भले ही तमाम सुविधाएं दी जा रही हों, लेकिन वास्तव में इनका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। गेहूं बेचने के लिए आनलाइन आवेदन करने के बाद भी क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बोधन सिंह

साधन सहकारी समिति मानपुर गौरा में क्रय केंद्र में गेहूं की खरीद नहीं की गई है। इसकी जानकारी नहीं है। खरीद किस वजह से नहीं हुई इस संबंध में क्रय केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रखर उत्तम, एसडीएम सिराथू

chat bot
आपका साथी