जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव में भारी पड़ सकता है सत्ता का दवाब

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित हो गई हैं। अब अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए गुणा-गणित तेज हो गई है। वैसे तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद ही अधिकतर जिला पंचायत सदस्यों के मोबाइल बंद हैं। 26 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 14 सदस्यों का समर्थन होना अनिवार्य है। सपा व भाजपा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करेगी। इसके लिए दोनों पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। माना जा रहा है कि अंत में सत्ता पक्ष भारी पड़ेगा क्योंकि इस चुनाव में डिप्टी सीएम सांसद व तीनों विधायक की प्रतिष्ठा दांव में हैं। वह किसी कीमत पर हार नहीं मानेंगे। अब देखना यह है अन्य विरोधी दल कैसे सेंधमारी कर सीट पर काबिज होता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:47 PM (IST)
जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव में भारी पड़ सकता है सत्ता का दवाब
जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव में भारी पड़ सकता है सत्ता का दवाब

जासं, कौशांबी : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित हो गई हैं। अब अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए गुणा-गणित तेज हो गई है। वैसे तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के एक सप्ताह बाद ही अधिकतर जिला पंचायत सदस्यों के मोबाइल बंद हैं। 26 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 14 सदस्यों का समर्थन होना अनिवार्य है। सपा व भाजपा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करेगी। इसके लिए दोनों पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। माना जा रहा है कि अंत में सत्ता पक्ष भारी पड़ेगा, क्योंकि इस चुनाव में डिप्टी सीएम, सांसद व तीनों विधायक की प्रतिष्ठा दांव में हैं। वह किसी कीमत पर हार नहीं मानेंगे। अब देखना यह है अन्य विरोधी दल कैसे सेंधमारी कर सीट पर काबिज होता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शासन की ओर से 26 जून से नामांकन शुरू हो गया है। तीन जुलाई को मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए इस बार भाजपा व सपा दावेदारी करेंगी। इसके लिए दोनों पार्टियों ने अपना अपना जोर लगाना शुरू कर दिया है। दोनों पार्टी अपने- अपने पक्ष में सदस्यों का समर्थन होने का दावा कर रहे है। जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना के कुछ दिनों बाद से ही अधिकतर सदस्यों के मोबाइल बंद चल रहे हैं। उनसे किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले दोनों दलों के लोगों ने अपने- अपने पक्ष में सदस्यों को कर लिया है। अब यह सदस्य कहा हैं इसको लेकर किसी के पास सही जानकारी नहीं है। स्वजन भी सदस्यों के संबंध में जानकारी देने में कतरा रहे हैं। चुनाव को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि अंत में सत्ता का दवाब सदस्यों पर होगा। जिले के डिप्टी सीएम, सांसद व तीनों विधायक सत्ता पक्ष के हैं। यदि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दूसरा दल काबिज हुआ तो यह भाजपा के लिए बड़ी नाकामी होगी।

----

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 26 जून से

- कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट से संपन्न होगा चुनावी कार्यक्रम

जासं, कौशांबी : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को कार्यक्रम जारी कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए चुनाव से जुड़ी अधिकारी व पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिया गया है। कहा कि चुनाव प्रक्रिया व मतदान कलेक्ट्रेट से संपन्न कराया जाएगा। 26 जून को पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को उम्मीदवार पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर तीन पर्चा वापस ले सकेंगे। तीन जुलाई को पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना का कार्य समाप्त कर जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों ने गुणा-गणित तेज कर दी है।

chat bot
आपका साथी