खेत में शव दबे होने की सूचना पर हलकान रही पुलिस
सरायअकिल कोतवाली के पटेल चौराहा पर असलहाधारी दबंगों ने दीवार गिरा दी थी। इसका विरोध करने पर उन्होंने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने गुरुवार को दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
संसू, मूरतगंज : कोखराज थाना क्षेत्र के भीखमपुर गोआश्रय स्थल के बगल स्थित हरीश चंद पटेल के खेत में गड्ढा खोदकर उसको दोबारा पाट दिया गया। सुबह लोगों ने खेत खुदा देखा तो वहां भीड़ लग गई। किसी शव के दबाए जाने की संभावना को लेकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटवाई तो वहां कुछ नहीं मिला। लोगों की भीड़ से किसान के खेत में बोई धनिया की फसल नष्ट हो गई।
बलिहावा देह निवासी हरिश्चंद्र पटेल का भीखमपुर गोआश्रय स्थल के निकट खेत है। उन्होंने खेत में धनिया की फसल तैयार कर रखी है। गुरुवार की सुबह वह खेत गए तो वहां पर किसी ने गड्ढा बनाकर उसे दोबारा मिट्टी से ढक दिया था। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो भारी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। लोगों को संदेह था कि किसी ने कोई शव यहां पर दबा दिया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चौकी प्रभारी कामता प्रसाद को दी। वह टीम के मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा गड्ढे से मिट्टी निकलवाई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। गड्ढा खाली होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। खेत मालिक हरिश्चंद्र ने बताया कि उनके खेत में धनिया की फसल खड़ी थी। किसी शरारतीतत्व के कारण उनकी करीब दो हजार मूल्य की फसल नष्ट हो गई। दीवार गिराने वाले दबंगों पर मुकदमा
संसू, कसेंदा : सरायअकिल कोतवाली के पटेल चौराहा पर असलहाधारी दबंगों ने दीवार गिरा दी थी। इसका विरोध करने पर उन्होंने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने गुरुवार को दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पटेल चौराहा फकीराबाद निवासी सत्यदेव जायसवाल कि मनौरी-सरायअकिल रोड पर एक भूमि थी। इसको लेकर कुछ विवाद चल रहा था। मामले का निस्तारण अभी नहीं हुआ। कुछ दिन पहले कुछ दबंगों ने असलहों के दम पर उनकी दीवार गिरा दी। सत्यदेव ने इसका विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने गुरुवार को सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।