पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप 10 अपराधी, गांजा बरामद

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव के समीप पुलिस ने टॉप-10 अपराधी को सवा तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टॉप-10 अपराधी के खिलाफ महेवाघाट थाना समेत नई दिल्ली में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त नई दिल्ली से अपहरण व हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 10:39 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप 10 अपराधी, गांजा बरामद
पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप 10 अपराधी, गांजा बरामद

कौशांबी : महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव के समीप पुलिस ने टॉप-10 अपराधी को सवा तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टॉप-10 अपराधी के खिलाफ महेवाघाट थाना समेत नई दिल्ली में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त नई दिल्ली से अपहरण व हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह मंगलवार की रात गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने देखा कि एक युवक अलवारा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा है। पुलिस की गाड़ी देखते ही वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने तीन किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए आरोपित ने अपनी पहचान श्यामबाबू उर्फ छोटा माली निवासी शाहपुर के रूप में दी। घटना की जानकारी होने पर सीओ मंझनपुर कृष्णगोपाल सिंह भी थाने पहुंच गए। पूछताछ में सीओ को आरोपित ने बताया कि वह थाने का टॉप-10 अपराधी है। उसके खिलाफ थाने में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ नई दिल्ली के विजय विहार रोहणी आनंद विहार में भी युवक का अपहरण कर हत्या करने का केस दर्ज है। बीते वर्ष उसने एक युवक की विजय विहार रोहिणी में हत्या की थी। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेजवाया। बंजर भूमि पर निर्माण, शिकायत

संसू, सिराथू : पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग गांव में एक महिला बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम सिराथू प्रखर उत्तम से की। एसडीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार दीपेंद्र सोनकर को सौंपी है।

उदहिन बुजुर्ग निवासी दशरथ लाल ने बुधवार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आराजी संख्या 464 की भूमि राजस्व अभिलेख में ग्राम पंचायत के नाम बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। इस पर दूसरे गांव की एक महिला ने कब्जा कर मकान निर्माण शुरू कर दिया है। गांव के लोग विरोध करते हैं तो वह फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। शिकायत पर एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी