सेवा संकल्प के रूप में मनाई पीएम की जन्मतिथि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि को भाजपाइयों ने सेवा संकल्प दिवस के रूप में जनपद व मंडल कार्यालयों में मनाया। इसमें जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। साथ ही जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से मातृशक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:05 PM (IST)
सेवा संकल्प के रूप में मनाई पीएम की जन्मतिथि
सेवा संकल्प के रूप में मनाई पीएम की जन्मतिथि

जासं, कौशांबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि को भाजपाइयों ने सेवा संकल्प दिवस के रूप में जनपद व मंडल कार्यालयों में मनाया। इसमें जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। साथ ही जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से मातृशक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही भाजपा सरकार देश को मजबूत करने का कार्य कर रही है। इसकी वजह से पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि तीन तलाक को लेकर लागू किए गए कानून से मुस्लिम महिलाएं काफी खुश है। चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से जन हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ गरीबों को मिल रहा है। समाज में बेहतर कार्य कराने वाली मातृशक्तियों को महिला मोर्चा की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मान कार्यक्रम में चंद्रदत्त शुक्ला, संगीता सरोज, जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, प्रतिभा कुशवाहा, ज्योति गुप्ता समेत कई लोगों मौजूद रहे।

नव युवक व किसानों का हुआ सम्मान

प्रधानमंत्री जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार नव जवान व किसानों के हित में काम कर रही है, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। कार्यक्रम में किसानों व नव जवानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। फोटो- 22

कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाई जन्मतिथि

जासं, कौशांबी : करारी कस्बे में एनएसयूआई व युवा कांग्रेस की अगुवाई में बेरोजगारी दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेता वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी ने कहा कि आज देश का युवक बेरोजगार है। सरकार उसको रोजगार देने के बजाए पकौड़े बनाने की सलाह दे रही है। इस प्रकार की इन नीतियों के कारण बेरोजगारों में रोष है। उनको सरकार से रोजगार की आस है न किसी प्रकार की सलाह की जो वह कर नहीं सकता। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद ने कहा कि मौजूदा सरकार के आने के बाद से सरकारी नौकरियों की भर्तियां में पूरी तरह से रोक सी लग गई है। यह पढ़े-लिखे युवाओं की प्रतिभा पर सरकार का कुठाराघात है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला कहा कि सरकार निजी करण कर नौकरियों की संख्या और कम करने के साथ कर्मचारियों के शोषण वाली नीति पर काम कर रही है। इससे देश का युवा अपने भविष्य को अंधकार की ओर जाते महसूस कर रहा है। सरकार युवाओं से पकौड़े और फल बेचने का रोजगार करने को कह रही है, जो कि किसी भी सरकार के लिए शर्म की बात है। पूर्व की सरकारों के लिए रेलवे, एयरवेज, बीएसएनएल जैसी दर्जनों संस्थाएं लाभकारी थी। अब सरकार इनको घाटे की कंपनी मान रही है और निजी हाथों में देना चाहती है। यह सरकार की सोच लोगों को भ्रमित कर रही है। निजी कारोबारी घंटे की कंपनी को क्यों खरीद रहा है। इस पर सरकार को विचार करना होगा। कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेसियों ने कद्दू काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। इसके बाद सभी को पकौड़े बांटे। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विवेक मिश्रा माइकल, संस्कार पांडेय, अमन पांडेय, प्रकाश दुबे, विनोद चौधरी, सचिन शुक्ला, अजय कुमार, सुमित पांडेय, शिवम पांडेय, अंकित तिवारी, रियाज रिजवी, समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी