मनोरोगी को खिलाड़ियों ने पीटकर किया लहूलुहान

संसू कसेंदा पिपरी थाना क्षेत्र फतेहपुर सहावपुर गांव में गुरुवार की शाम क्रिकेट खेल रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:38 PM (IST)
मनोरोगी को खिलाड़ियों ने पीटकर किया लहूलुहान
मनोरोगी को खिलाड़ियों ने पीटकर किया लहूलुहान

संसू, कसेंदा : पिपरी थाना क्षेत्र फतेहपुर सहावपुर गांव में गुरुवार की शाम क्रिकेट खेल रहे युवकों ने एक मनोरोगी को पीट कर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। जानकारी होने पर पहुंचे स्वजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

फतेहपुर सहावपुर निवासी संतलाल पटेल खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका बेटा युवराज उर्फ टिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। इसके चलते वह कभी किसी का मोबाइल उठाना, घर का सामान फेंक देना आदि उल्टी सीधी हरकतें करता रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की शाम गांव के उत्तर दिशा में स्थित एक विद्यालय के पास दर्जनों युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच युवराज ने कोई हरकत कर डाली। इसे लेकर आक्रोशित युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई में उसे गंभीर चोट आ गई। आसपास रहे लोगों ने बीच बचाव किया। जानकारी होने पर पहुंचे स्वजनों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। उलाहना देने पर हमलावरों ने युवक को पीटा : चरवा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव उत्तर थोक में मामूली विवाद को लेकर हमलावरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। इससे वह घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।

चरवा उत्तर थोक निवासी सदानंद पांडेय किसान हैं। सदानंद के अनुसार गुरुवार की शाम उसकी बकरी पड़ोसी के घर में चली गई थी। इसी दौरान पड़ोसी ने उसकी बकरी को ईंट से मार दिया। चोट लगने से बकरी वहीं गिर गई। जानकारी मिलने के बाद सदानंद पड़ोसी के घर उलाहना देने के लिए गया। उसका आरोप है कि इस पर पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर सदानंद की जान बची।

chat bot
आपका साथी