सिराथू ब्लाक में रखे पौधों का नहीं कराया गया रोपण

सिराथू ब्लाक में 84 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में करीब दो लाख पौधा लगाने का लक्ष्य था। ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ब्लाक में रखे पौधा नहीं लगाया गया। जो अब रखे-रखे सूखने लगे हैं। वहीं अधिकारियों ने दावा किया है कि ब्लाक को मिले सभी दो लाख पौधा लगा दिया गया है। ऐसे में ब्लाक में रखे पौधा के लिए कौन जिम्मेदार है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 04:35 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:07 AM (IST)
सिराथू ब्लाक में रखे पौधों का नहीं कराया गया रोपण
सिराथू ब्लाक में रखे पौधों का नहीं कराया गया रोपण

संसू, सिराथू : ब्लाक परिसर सिराथू में पौधारोपण अभियान चलाया जाना था। ब्लाक को इसके लिए दो लाख पौधा का लक्ष्य मिला था। अधिकारियों ने दो लाख पौधा लगाने का लक्ष्य पूरा करने का दावा किया है, लेकिन अब तक ब्लाक में रखे पौधे नहीं उठाएं गए।

सिराथू ब्लाक में 84 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में करीब दो लाख पौधा लगाने का लक्ष्य था। ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ब्लाक में रखे पौधा नहीं लगाया गया। जो अब रखे-रखे सूखने लगे हैं। वहीं अधिकारियों ने दावा किया है कि ब्लाक को मिले सभी दो लाख पौधा लगा दिया गया है। ऐसे में ब्लाक में रखे पौधा के लिए कौन जिम्मेदार है। इसको लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। सिराथू प्रतिनिधि के अनुसार यह पौधा करीब एक माह पहले ब्लाक में रख दिया गया है। जिसमें शीशम, पीपल, बरगद, सागौन आदि के पौधे शामिल हैं। प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रखर उत्तम ने बताया कि ब्लाक में पौधारोपण के लिए जो पौधा आया था। उसे लगा दिया गया है। यदि ब्लाक में पौधा रखे हैं तो इसकी जानकारी नहीं है। वह इस सबंध में संबंधित से पूछताछ करेंगे।

chat bot
आपका साथी