शादी की सालगिरह पर किया पौधरोपण, बांटा राशन किट

कौशांबी जीवन में कुछ पलों का विशेष महत्व होता है। शादी की सालगिरह भी ऐसा ही क्षण ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:04 PM (IST)
शादी की सालगिरह पर किया पौधरोपण, बांटा राशन किट
शादी की सालगिरह पर किया पौधरोपण, बांटा राशन किट

कौशांबी : जीवन में कुछ पलों का विशेष महत्व होता है। शादी की सालगिरह भी ऐसा ही क्षण होता है। मंझनपुर कस्बे के युवा व्यापारी नेता व उनकी शिक्षिका पत्नी ने रविवार को अपनी शादी की सालगिरह को गरीबों के नाम कर दिया। पहले दोनों ने पौधा रोपण किया। इसके बाद गरीबों की बस्ती में पहुंचकर उनको राशन आदि सामग्री का वितरण किया। दोनों ने कोरोना संक्रमण काल व उसके बाद भी लोगों की मदद की बात कही।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष व भाजपा नेता अंशुल केसरवानी व उनकी पत्नी आकांक्षा केसरवानी की रविवार को शादी की सालगिरह है। दोनों ने इसे यादगार बनाने के लिए फैसला किया कि वह गरीबों की मदद पौधा रोपण करेंगे। सब से पहले दोनों प्राथमिक विद्यालय हजरतगंज पहुंचे। वहां उन्होंने मिलकर पौधारोपण किया। इसके बाद कांशीराम कालोनी व मंझनपुर की गरीब बस्ती में पहुंचकर लोगों को राशन की किट का वितरण किया। अंशुल केसरवानी ने कहा कि इन दिनों भौतिकवादी माहौल, वाहनों के अत्यधिक प्रयोग से उत्पन्न धुएं, कंकरीट सड़कों बन रही हैं। कम होते पौधे व कचरे के कारण धरती गर्म हो रही है। हवा प्रदूषित हो गई है। जिसके कारण नेत्र, श्वास व त्वचा संबंधी बीमारियां उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। शादी की सालगिरह के मौके पर पौधारोपण कर अन्य लोगों को धरती को हराभरा बनने के जागरूकता किया। उनकी पत्नी आकांक्षा केसरवानी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में ऑक्सीजन की महत्ता अब लोगों को समझ आ रही है। यदि पेड़-पौधों के कटान पर रोक नहीं लगाई गई तो निश्चित ही आने वाले समय में ऑक्सीजन के लिए और अधिक किल्लत झेलनी पड़ेगी। इस दौरान सुमित वर्मा, पंकज सोनी, गोपी मोदनवाल, अमन गुप्ता, अजय कुमार, प्रतीक केसरवानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी