सिराथू में अंडर ब्रिज निर्माण न शुरू होने से लोगों को परेशानी

सिराथू कस्बे में रेलवे क्रासिग पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए आवागमन को बंद किया गया। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें चक्कर लगाना पड़ रहा है। एक महीने पहले निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सर्वे हुआ था लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 11:14 PM (IST)
सिराथू में अंडर ब्रिज निर्माण न शुरू होने से लोगों को परेशानी
सिराथू में अंडर ब्रिज निर्माण न शुरू होने से लोगों को परेशानी

सिराथू : सिराथू कस्बे में रेलवे क्रासिग पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए आवागमन को बंद किया गया। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें चक्कर लगाना पड़ रहा है। एक महीने पहले निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सर्वे हुआ था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।

दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सिराथू कस्बे में यातायात सुविधा के लिए क्रासिंग पर रोड अंडर ब्रिज बनाया जा रहा है। निर्माण के चलते क्रसिग पर आवागमन बंद करा दिया गया है। जिसकी वजह से ट्रैक पार कर इस पार से उस पार आने जाने के लिए लोगों को संयारा ओवर ब्रिज के रास्ते का प्रयोग करना पड़ रहा। करीब बारह किलोमीटर का यह सफर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही साइकिल सवार व पैदल चलने वाले लोग रोजाना अपनी जान को जोखिम मे डाल कर लाइन पार कर आते-जाते हैं। समस्या को देखते हुए रेलवे से अंडर ब्रिज बनाने की मांग की गई थी। करीब एक महीने पहले रेलवे के अधिकारियों ने अंडर ब्रिज निर्माण के लिए सर्वे भी किया था। इसको लोगों के लिए जरूरी बताते हुए निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद अब तक निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों में इसका लेकर नाराजगी है। लोगों की मनाने तो तहसील मुख्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेलवे लाइन के आर-पार हैं। चंद मीटर की दूरी को पूरा करने के लिए लोगों को 12 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। अंडर ब्रिज के निर्माण से यह समस्या दूर होगी। अधिकारियों ने सर्वे किया था तो लगा समस्या दूर हो गई, लेकिन अब तक स्थित वही है।

पब्लिक के बोल..

कस्बे में यातायात सुविधा सही करने के लिए ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। इस दौरान अंडर ब्रिज भी बनाया जाना आवश्यक है जिसकी वजह से क्रांसिग बंद होने के बाद कस्बे सहित आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।

-राहुल त्रिपाठी ओवर ब्रिज निर्माण के चलते क्रॉसिग पर आवागमन बंद करा दिया गया है। जिसकी वजह से इस पार से उस पार की दूरी तय करने के लिए लोगों को 12 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर तय करना पड़ता है। यह यहां के कारोबार के लिए बेहतर नहीं है।

-रविद्र पांडेय हर दिन साइकिल व पैदल चलने वाले लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक को पार कर आते-जाते हैं। जिसकी वजह से अब तक कई लोग हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। रेलवे विभाग लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।

-शराफत अली महीने भर पहले रेलवे विभाग ने अंडर पुल बनाने के लिए सर्वे का काम किया गया था। इससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर थी, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। इससे लोग मायूस हैं। लोगों की परेशानी पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

-वैभव पांडेय क्या कहते हैं जिम्मेदार

कस्बे में लोगों के आवागमन के लिए भूमिगत पुल बनाने के लिए सर्वे करा कर रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। स्वीकृत मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

-विकास कुमार यादव, वरिष्ठ अभियंता रेलवे

chat bot
आपका साथी