अहिल्या उद्धार की कथा सुन भावविभोर हुए लोग

विकास खंड कड़ा क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव में नवरात्र के अवसर पर राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राम कथा मर्मज्ञ साध्वी रुचिका देवी रामयणी ने भगवान राम की कथा अमृत रस का पान श्रोताओं को करा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:16 AM (IST)
अहिल्या उद्धार की कथा सुन भावविभोर हुए लोग
अहिल्या उद्धार की कथा सुन भावविभोर हुए लोग

संसू, सिराथू : विकास खंड कड़ा क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव में नवरात्र के अवसर पर राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राम कथा मर्मज्ञ साध्वी रुचिका देवी रामयणी ने भगवान राम की कथा अमृत रस का पान श्रोताओं को करा रही हैं।

कथा में उन्होंने बताया कि राम नाम के स्मरण से मनुष्य के जन्म जन्मांतर पापों का अंत हो जाता है राम नाम सारे संतापों को मिटा कर स्मरण करने वालों को मुक्तिधाम प्राप्त होता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के अवतार हैं जिनके रास्ते पर चलकर एक आम मनुष्य भगवत प्राप्ति कर सकता है। राम ने राम राज्य की स्थापना की थी रीति रिवाज से सारे काम होते थे। आज के समय में भी रामराज होने की आवश्यकता है। उन्होंने कथा के छठवें दिन अहिल्या उद्धार की कथा सुनाई गौतम ऋषि के श्राप से अहिल्या नारी से पत्थर बन गई थी। जिन पर चरण स्पर्श कर भगवान ने उनका उद्धार किया और फिर से वह नारी रूप को प्राप्त किया। ग्राम प्रधान अनिल शर्मा की ओर से मां भगवती का भव्य पंडाल सजा कर मां भगवती की स्थापना की गई है।

chat bot
आपका साथी