फतेहपुर घाट में खेत पर कब्जे का विरोध, किसान को पीटा

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट गांव में खेत पर कब्जे का विरोध करने पर एक युवक ने किसान को बेरहमी से पीटा। शिकायत पर पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर घाट निवासी नफीस अहमद किसान है। उसने बताया कि उसका गंगा नदी के कछार में खेत है जिस पर वह खेती करता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:35 PM (IST)
फतेहपुर घाट में खेत पर कब्जे का विरोध, किसान को पीटा
फतेहपुर घाट में खेत पर कब्जे का विरोध, किसान को पीटा

संसू, चायल : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट गांव में खेत पर कब्जे का विरोध करने पर एक युवक ने किसान को बेरहमी से पीटा। शिकायत पर पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर घाट निवासी नफीस अहमद किसान है। उसने बताया कि उसका गंगा नदी के कछार में खेत है, जिस पर वह खेती करता है। उसके पड़ोसी ने बुधवार को उस खेत पर कब्जा कर लिया। विरोध करने वह डंडा लेकर उसके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। नफीस के विरोध करने पर उसने किसान को जमकर पीटा। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने में आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।

पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

जासं, कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर गांव में दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से भगाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कौशांबी थाना के दुल्हनियापुर निवासी अकील अहमद ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुल्ताना की शादी साल भर पहले मिनहाजपुर गांव में फुजैल अहमद के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली जन उसे दहेज में 50 हजार रुपये व एक चार पहिया गाड़ी के लिए प्रताड़ित करने लगे। अकील अहमद का कहना है कि कई बार उसने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दो दिन पहले ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने पिता को आपबीती सुनाई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति फुजैल समेत परिवार के आमिर, आवेश, हेमा व सायरा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी