गांवों को सैनिटाइज करने का चल रहा अभियान

कौशांबी कोरोना संक्रमण काल में हर कोई जहां अपनी सुरक्षा को लेकर चितित है। वहीं गां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:50 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:50 PM (IST)
गांवों को सैनिटाइज करने का चल रहा अभियान
गांवों को सैनिटाइज करने का चल रहा अभियान

कौशांबी : कोरोना संक्रमण काल में हर कोई जहां अपनी सुरक्षा को लेकर चितित है। वहीं गांव के जिम्मेदार लगातार लोगों को राहत मिले, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। हर गांव में पंचायती राज विभाग दवाओं का छिड़काव करा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया जा रहा है।

जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग जहां एक ओर वैक्सीन लगाने का काम कर रहा है। वहीं पंचायती राज विभाग गांव में दवाओं को छिड़काव कर संक्रामक बीमारियों पर अंकुश लगाने में जुटा है। डीपीआरओ गोपालजी ओझा ने बताया कि जिले में ब्लाकवार रूट चार्ट तैयार किया गया है। इसके अनुसार प्रतिदिन किसी न किसी गांव में व्यापक स्तर पर सोडियम हाइपोक्लोराइड व चूने का छिड़काव किया जा रहा है। यह दवा संक्रमण फैलाने वाले वैक्टीरिया को नष्ट करती है। उन्होंने बताया कि कोविड नियमों का पालन करना और कोरोना से बचाव को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारी गांव के लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनके अंदर कुछ गलत फहमी है। उसे भी दूर किया जा रहा है। इसके परिणाम बेहतर आ रहे हैं। अब लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अधिक मात्रा में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। बताया कि शुक्रवार को सरसवां ब्लाक में सफाई अभियान चलाया गया। यहां पर गंदगी अधिक और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण निजी कर्मचारियों से काम लिया गया। विधायक दिलाएंगे जरूरमंदों को इंजेक्शन : चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को बताया है कि यदि किसी को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क करें। विधायक जरूरतमंदों को निश्शुल्क इंजेक्शन दिलाने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी उनके मीडिया प्रभारी सूरज यादव ने दी है।

chat bot
आपका साथी