अब धार्मिक पुस्तकों का केंद्र बनेगा कौशांबी, आज होगा पुस्तकालय का उद्घाटन

कौशांबी को धार्मिक नगरी होने के साथ ही अब धर्म से जुड़ी पुस्तकों के लिए भी जाना जाएगा। इसके लिए यहां के एक संत ने अपने प्रयास से धर्मिक पुस्तकों के लिए पुस्तकालय का निर्माण कराया है। शनिवार को पुस्तकालय का चायल के विधायक संजय गुप्ता करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:25 AM (IST)
अब धार्मिक पुस्तकों का केंद्र बनेगा कौशांबी, आज होगा पुस्तकालय का उद्घाटन
अब धार्मिक पुस्तकों का केंद्र बनेगा कौशांबी, आज होगा पुस्तकालय का उद्घाटन

बारा : कौशांबी को धार्मिक नगरी होने के साथ ही अब धर्म से जुड़ी पुस्तकों के लिए भी जाना जाएगा। इसके लिए यहां के एक संत ने अपने प्रयास से धर्मिक पुस्तकों के लिए पुस्तकालय का निर्माण कराया है। शनिवार को पुस्तकालय का चायल के विधायक संजय गुप्ता करेंगे।

हिदू धर्म व संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था बनी रहे, धर्म से जुड़े हर सवाल का लोग जवाब दे सकें। इसके लिए जोटका गांव में धार्मिक पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। कौशंबेश्वर संकट मोचन आश्रम परिसर में बने इस पुस्तकालय का उद्घाटन शनिवार को होगा। पुस्तकालय का निर्माण आश्रम के महंत बाबा बुद्धनदास ने कराया है। उन्होंने बताया कि हिदू धर्म से जुड़ी हर पुस्तक पुस्तकालय में रखने की योजना है। फिलहाल अभी तक आरण्यक, वेदांग, चारों वेद, पुराण, रामायण, महाभारत, गीता, उपनिषदों में ईश, केन, कठ, माण्यूक, तैत्तिरीय, ऐतरेय, छांदोग्य, स्वेताश्वतर, बृहदारण्यक, प्रश्न आदि धार्मिक पुस्तकें लोगों यहां रखने की योजना है। धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों से पुस्तके यहां लाई जाएगी, जो यहां लोगों के धार्मिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए रखी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी