पौने चार करोड़ की वसूली को वाहन मालिकों को नोटिस

कौशांबी। जनपद के एक हजार से अधिक गाड़ी मालिकों ने अपने कामर्शियल वाहनों का टैक्स महीना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 02:56 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 02:56 PM (IST)
पौने चार करोड़ की वसूली को  वाहन मालिकों को नोटिस
पौने चार करोड़ की वसूली को वाहन मालिकों को नोटिस

कौशांबी। जनपद के एक हजार से अधिक गाड़ी मालिकों ने अपने कामर्शियल वाहनों का टैक्स महीनों से नहीं दिया है। इसकी वजह से वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग का 3.75 करोड़ रुपये का बकाया है। अब बकाया राजस्व वसूलने के लिए परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस दिया है। दी गई नोटिस में एआरटीओ ने ये स्पष्ट किया कि सितंबर माह तक वाहनों पर बकाए टैक्स को जमा दे। सितंबर में जिन वाहनों का टैक्स जमा नहीं होगा, अक्टूबर में संबंधित वाहन स्वामियों को आरसी जारी कर दी जाएगी।

राजस्व वसूली को लेकर शासन व प्रशासन की ओर से जोर दिया जा रहा है। किस विभाग द्वारा कितनी वसूली की गई। इस पर समीक्षा भी शासन स्तर से की जा रही है। इसके बाद भी जनपद के 1498 कामर्शियल वाहनों के मालिकों ने महीनों से टैक्स नही जमा किया है, जिसमें संबंधित वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग का 3.75 करोड़ रुपये का बकाया है। बकाया धनराशि को वसूलने के लिए परिवहन विभाग का रवैया सख्त हो गया है। एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि जनपद के 1498 कामर्शियल वाहनों के मालिकों ने महीनों से टैक्स नहीं जमा किया है। इसकी वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग का 3.75 करोड़ रुपये का बकाया है। बकाया धनराशि को वसूलने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। निर्धारित समय में बकाया न जमा करने पर आरसी जारी की जाएगी। आरसी जारी होने पर वाहन स्वामियों को दस प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। इस कार्रवाई से टैक्स न जमा करने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी