नोडल अधिकारियों ने जानी परिषदीय शिक्षा की हकीकत

टेढ़ीमोड कोविड के कारण अभी तक बंद विद्यालय विगत एक मार्च से खुल गए हैं। शिक्षण कार्य प्रा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 11:15 PM (IST)
नोडल अधिकारियों ने जानी परिषदीय शिक्षा की हकीकत
नोडल अधिकारियों ने जानी परिषदीय शिक्षा की हकीकत

टेढ़ीमोड : कोविड के कारण अभी तक बंद विद्यालय विगत एक मार्च से खुल गए हैं। शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही विद्यालय के निरीक्षण की भी शुरुआत हो गई है। बुधवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में एक साथ 98 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके लिए डीएम ने 49 नोडल अधिकारियों को लगाया। इस टीम ने जिले से लेकर ब्लाक स्तर के अधिकारी शामिल रहे।

शिक्षा की गुणवत्ता समेत अन्य बिंदुओं की जांच के लिए बुधवार को डीएम के निर्देश पर 49 नोडल अधिकारियों ने स्कूल की हकीकत खंगाली।

जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने मूरतगंज ब्लॉक के 14, सिराथू ब्लॉक के 18, मंझनपुर ब्लॉक के 16, चायल ब्लॉक के दस, नेवादा ब्लॉक के दस, सरसवां ब्लॉक के दस, कौशांबी ब्लॉक के दस, कड़ा ब्लॉक के दस विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की। सभी नोडल अधिकारियों को चेक लिस्ट के आधार पर सभी बिंदुओं का भौतिक सत्यापन करते हुए निरीक्षण करना था। चेक लिस्ट में कायाकल्प के 14 बिदुओं सहित मिशन प्रेरणा से संबंधित कई बिदु शामिल थे। इसके साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता, शैक्षिक वातावरण व शिक्षकों की उपस्थिति का भी जायजा लिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण आख्या अभी तक उनके पास नहीं आई। आख्या के बाद भी कार्रवाई आदि को लेकर जानकारी मिल सकेगी। बच्चों ने देखा कोरोना से जुड़े कार्टून : वैश्विक महामारी कोरोना से लगभग एक साल से विद्यालय बंद चल रहे थे। एक मार्च से विद्यालय खुल गए। ऐसे में शिक्षक बच्चों को शिक्षण कार्य के साथ ही कोरोना से बचाव के तरीके बता रहे हैं।

चायल विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद कोइलहा में बुधवार को बच्चों को विद्यालय की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा ने कोरोना से सबंधित जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्टर पर कोरोना से जुड़े कार्टून दिखाए। इसके बाद उनसे कुछ सवाल किया। बच्चों ने कोरोना से बचाव व उसके फैलने आदि से जुड़ी जानकारी सही बताया। एक मूवी से उनको सारी जानकारी मिल गई। इस माध्यम को उन्होंने बेहतर बताया। बच्चों ने अश्वासन दिया कि वह घर में भी इस बात की जानकारी और लोगों को देंगे।

chat bot
आपका साथी