छह सड़क निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन, तीन करोड़ 15 लाख की लागत से बनेंगी सड़कें

विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपनी विधान सभा के बरई सलेमपुर (सगरा) में तीन करोड़ पंद्रह लाख रुपये से बनने वाली कई सड़कों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:11 PM (IST)
छह सड़क निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन, तीन करोड़ 15 लाख की लागत से बनेंगी सड़कें
छह सड़क निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन, तीन करोड़ 15 लाख की लागत से बनेंगी सड़कें

कौशांबी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपनी विधान सभा के बरई सलेमपुर (सगरा) में तीन करोड़ पंद्रह लाख रुपये से बनने वाली कई सड़कों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

चायल तहसील क्षेत्र में सड़कों की हालत को लेकर लगातार सुधार का क्रम जारी है। रविवार को विधायक ने छह अन्य सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने लोगों से कहा कि सड़क के माध्यम से गांव व कस्बों में विकास पहुंच रहा है। क्षेत्र को विकसित करना है। इसके लिए जरूरी है कि सड़क का निर्माण हो, पूर्व की सरकारों ने पता नहीं क्या सोचकर इन सड़कों का निर्माण नहीं किया। अब हम सड़क का निर्माण कर रहे हैं। चायल को बांग्लादेश नहीं बनने देना है। इसके लिए यहां विकास किया जा रहा है। इस दौरान मौजूद रहे लोक निर्माण के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वह सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। कहीं पर कोई दोषी मिला तो कार्रवाई तय है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव मोहन मौर्य, मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला, राममिलन चौधरी, भीम पटेल, राहुल विश्वकर्मा, अशोक गोस्वामी, प्रधान जिया लाल पटेल, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा सूरज यादव व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इन सड़क निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

-बरई सालेमपुर सगरा से अमृत लाल पटेल के घर से कुटी तक मार्ग का निर्माण। लागत 56 लाख 65 हजार

-मूरतगंज नौगीरा मार्ग से बरई सलेमपुर सगरा तक। लागत 20 लाख 93 हजार

-बराई सलेमपुर बहरा भैयालाल के नलकूप से कुटी तक। लागत 61 लाख 59 हजार

-बदनपुर घाट से कोटेदार के घर होकर पट्टी नरवर गांव तक। लागत 90 लाख 18 हजार

-बदनपुर घाट से उच्चवा बरगद के पेड़ तक नसीरपुर मार्ग। लागत 23 लाख 53 हजार

-इब्राहिम नवीरा से गंगा किनारे घाट तक। लागत 62 लाख 36 हजार

chat bot
आपका साथी