शीतलहर के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त

तापमान में दिनों दिन हो रहे गिरावट के चलते जिले में जन जीवन पूर्णतया अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसी स्थिति में जहां यातायात प्रभावित है वहीं बुजुर्गों व बच्चों के लिए सर्द हवाएं मुसीबत बनी हुई हैं। शुक्रवार को भी सर्द हवाओं व धुंध ने लोगों के हाड़ कंपा कर रख दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:24 PM (IST)
शीतलहर के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त
शीतलहर के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त

संसू, म्योहर : तापमान में दिनों दिन हो रहे गिरावट के चलते जिले में जन जीवन पूर्णतया अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसी स्थिति में जहां यातायात प्रभावित है, वहीं बुजुर्गों व बच्चों के लिए सर्द हवाएं मुसीबत बनी हुई हैं। शुक्रवार को भी सर्द हवाओं व धुंध ने लोगों के हाड़ कंपा कर रख दिए।

शुक्रवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो फिजाओं में कोहरे की चादर देख लोग ठिठुर गए। कुछ लोग हिम्मत जुटाकर घर से दैनिक कार्य के लिए बाहर निकले तो कुछ वापस अपने घरों में दुबक गए। सर्द हवाओं व कोहरे के बीच सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी नजर आई। फॉग लाइट के बीच लोग सड़क पर दिखाई दिए। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा बना रखा था। हालांकि दोपहर में बादलों को चीरते हुए सूर्य देव बाहर आए तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम को अचानक फिर से मौसम ने करवट बदल ली। सर्द हवाएं सुबह की अपेक्षा और तेज हो गईं। कोहरा तो कम नजर आया, लेकिन शीत लहर के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस

जासं, कौशांबी : कांग्रेस इन दिनों संगठन सृजन अभियान चला रही है। अभियान के साथ ही वह पंचायत चुनाव को लेकर एक माहौल भी तैयार कर रही। शुक्रवार को सैयद सरावां गांव में अभियान को लेकर बैठक हुई। यह बैठक पूरी तरह से आने वाले पंचायत अभियान पर केंद्रित रही। जिलाध्यक्ष ने जिले में पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने की बात कही।

सैयदसरावां गांव में संगठन सृजन अभियान की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि कांग्रेस आम जन मानस की पार्टी है। इसके हर काम से आम लोगों के हित हुए हैं। किसान, मजदूर, गरीब परिवारों के साथ ही कांग्रेस ने महिलाओं को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसान विरोधी बिल लाकर पूंजीपति समर्थित होने की बात साबित कर दी है। आज गांव-गांव में लोग कांग्रेस की चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस मजबूती के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी। इसके लिए गांव-गांव में सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ ही कांग्रेस क्षेत्र पंचायत चुनाव में भी समर्थन देकर प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही मंझनपुर के कोतारी पश्चिम गांव में भी संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, आशीष कुमार पप्पू मिश्रा, मिसबहुल ऐन, भारत गौतम, कमलकांत शुक्ला, नसरुल हसन, असगर मदनी, अनिल पांडेय, पप्पू व जितेंद्र पांडेय आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी