लेखपाल पर 32 हरे पेड़ों को कटवाने का आरोप

पिपरी के खटांगी गांव में हल्का लेखपाल ने शुक्रवार को 32 हरे पेड़ों को कटवा कर धराशाई करा दिया। पेड़ मालिक के विरोध करने के बावजूद लेखपाल ने उसकी नहीं सुनी। पीड़ित ने सोमवार को थाने पहुंच मामले की शिकायत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:52 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:05 AM (IST)
लेखपाल पर 32 हरे पेड़ों को कटवाने का आरोप
लेखपाल पर 32 हरे पेड़ों को कटवाने का आरोप

संसू, चायल : पिपरी के खटांगी गांव में हल्का लेखपाल ने शुक्रवार को 32 हरे पेड़ों को कटवा कर धराशाई करा दिया। पेड़ मालिक के विरोध करने के बावजूद लेखपाल ने उसकी नहीं सुनी। पीड़ित ने सोमवार को थाने पहुंच मामले की शिकायत की।

खटांगी गांव निवासी राजभान सिंह पुत्र रामजी सिंह ने बताया कि उसने गांव के बाहर खाली पड़ी जमीन में विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगा रखे थे। जो कि काफी बड़े हो गए थे। जिसकी वह बराबर देखरेख करता था। आरोप है कि शुक्रवार को हल्का लेखपाल ने मजदूरों के साथ मौके पर पहुंच नीम के 10 पेड़, एक कटहल, एकलसोड़ा और 20 यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटकर धराशाई करा दिया। पेड़ों के काटने का विरोध करने पर उसकी एक भी नहीं सुनी गई। पीड़ित ने सोमवार को थाने जाकर हल्का लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी