विधायकों ने स्कूल व देव स्थलों की सफाई की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस दौरान पूरे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 12:05 AM (IST)
विधायकों ने स्कूल व देव स्थलों की सफाई की
विधायकों ने स्कूल व देव स्थलों की सफाई की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस दौरान पूरे सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बुधवार को मंझनपुर व सिराथू विधायक ने अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर पौधारोपण किया।

मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मंझनपुर के गांधी नगर में प्राथमिक स्कूल, गली व अन्य स्थानों पर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सफाई की मुहिम चलाई है। वह उनके जन्मदिन के अवसर पर हम और तेजी के साथ संचालित करेंगे। प्रधानमंत्री का हर संदेश देश में बदलाव के लिए है। जो हमे निरंतर आगे कुछ अलग करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्कूल परिसर व अन्य कई स्थानों पर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में पप्पू चौधरी, दुर्गेंश गुप्ता, नगर पालिका के लिपिक श्यामबाबू, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने रामपुर धमावां स्थित त्यागी बाबा आश्रम परिसर में सफाई अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष अमिता त्रिपाठी, महामंत्री जय प्रकाश विश्वकर्मा, प्रशांत केसरी, नितिन श्रीवास्तव, ओमनारायण व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल आदि ने सफाई अभियान चलाया। आश्रम परिसर की सफाई के बाद उन्होंने वहां पर पौधारोपण किया। विधायक ने कहा कि हम सब देश को स्वच्छता के उद्देश्य से पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सेवा सप्ताह के दौरान इस प्रकार का अभियान विधान सभा क्षेत्र में लगातार चलता रहेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को भाजपाई सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। बुधवार को कशिया मंडल स्थित बड़ी कुटी गौरा भरवारी, संदीपन घाट, हनुमान मंदिर कशिया, ककोढ़ा बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम प्रभारी व जिलामंत्री जगदीश सरोज, योगेश मौर्य, सूरज विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी, तिलक तिवारी, मुलायम सिंह, विजय पटेल, जितेंद्र कुशवाहा, कामता प्रसाद पाल, विनोद यादव आदि कार्यकर्ताओं ने लोगों सफाई के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी