आर्थिक तंगी में छोड़ी पढ़ाई, विधायक ने कराया नामांकन

साहब! घर की स्थिति सही नहीं थी जिसके कारण कक्षा पांच के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। किशोरी की बात सुनकर विधायक संजय गुप्ता ने तत्काल कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका से वार्ता कर नामांकन करने के लिए कहा। विधायक शनिवार को भरवारी स्थित केंद्रीय कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:25 AM (IST)
आर्थिक तंगी में छोड़ी पढ़ाई, विधायक ने कराया नामांकन
आर्थिक तंगी में छोड़ी पढ़ाई, विधायक ने कराया नामांकन

जासं, कौशांबी : साहब! घर की स्थिति सही नहीं थी जिसके कारण कक्षा पांच के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। किशोरी की बात सुनकर विधायक संजय गुप्ता ने तत्काल कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका से वार्ता कर नामांकन करने के लिए कहा। विधायक शनिवार को भरवारी स्थित केंद्रीय कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह दौर करीब पांच बजे शाम तक जारी रहा। इस दौरान करीब तीन सौ समस्याएं विधायक के सामने आईं। इसमें 80 का उन्होंने त्वरित निदान कर दिया। 20 समस्याओं के लिए उन्होंने अपनी टीम को जांच का निर्देश दिया। अन्य को अफसरों के पास भेजकर उनके निराकरण कर जवाब मांगा है। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, प्रधानमंत्री आवास, भूमि विवाद व आपसी मारपीट आदि की समस्याएं विधायक को बताईं। उन्होंने नामांकन के बाद किशोरी से सोमवार से विद्यालय आने के लिए कहा। साथ ही विधायक ने अपने पास से शुल्क जमा करने का निर्देश मीडिया प्रभारी सूरज यादव को दिया। निर्देशित किया कि वह किसी प्रकार की समस्या न आने दें। बेटी की पढ़ाई सरकार के साथ ही उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा भरवारी वार्ड एक की मोहन देवी व राजपति देवी चपहुंवा आदि ने विधायक से प्रधानमंत्री आवास की मांग की। हुसैनमई के रामलाल ने दबंगों द्वारा मुख्य रास्ते पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। विधायक ने तुरंत ही पुलिस को समस्या के समाधान के लिए कहा। जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायतों को लेकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वह एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण कर जानकारी दें, जिससे लोगों को अधिक समय तक परेशान न होना पड़े।

chat bot
आपका साथी