रैली के माध्यम से दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी

महिला सशक्तिकरण व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा से स्पोर्ट स्टेडियम टेंवा तक महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। जिसे अपर पुलिस अधीक्षक व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने व सड़क दुघर्टना में कमी लाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:36 PM (IST)
रैली के माध्यम से दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी
रैली के माध्यम से दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी

जासं, कौशांबी : महिला सशक्तिकरण व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा से स्पोर्ट स्टेडियम टेंवा तक महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। जिसे अपर पुलिस अधीक्षक व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने व सड़क दुघर्टना में कमी लाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को ओसा से निकाली गई जागरूकता रैली में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर उन्हें मजबूत करने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। कन्या सुमंगला योजना व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उन्हें लाभ भी दिया जा रहा है। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। इससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें कोई अपंगता का शिकार हो रहा है या फिर जान गंवानी पड़ रही है। कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। दुघर्टना में कमी लाने के लिए प्रचार वाहन चलाकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है। समाजसेवी प्रतिभा कुशवाहा ने भी यातायात नियमों की जानकारी दी। देश को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है सरकार

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कस्बे के पाता स्थित कांशीराम कालोनी परिसर में रविवार को कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक की। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा कि आज देश की जनता परेशान है। सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने के स्थान पर देश को पूंजीपतियों के हाथों में देने में लगी है। जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि जब तक हम सब जागरूक है। इस प्रकार की सरकारों के खिलाफ आवाज उठती रहेगी। जिलाउपाध्यक्ष आशीष कुमार पप्पू मिश्रा ने कहा कि जिस देश को लेकर सोने की चिड़िया कहते थे। वहां के लोग आज सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी व भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। संगठन आम लोगों के हित को लेकर काम कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि किसानों को गरीबी की ओर बढ़ाने के लिए सरकार ने पूंजीपतियों से मिलकर कृषि बिल पास किया है। इसका किसान विरोध कर रहा है। सरकार की इस नीति के लागू होने से देश एक बार फिर विकास के बजाए पतन की ओर मुंड जाएगा। बैठक के दौरान आसिफ रिजवी, शाहित सिद्दीकी, तमजीद, बरसातीलाल, राजकुमार यादव, अतिन केसरवानी, भरत गौतम, इजहार, मिस्बाहुल ऐन, जितेंद्र शर्मा, अनिल पांडेय, लवकुश मौर्य, छितानी दिवाकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी