करारी व मंझनपुर मंडल अध्यक्ष का स्वागत

करारी क्षेत्र के गुलाम नूर का पूरा गांव में रविवार को नव नियुक्त करारी व मंझनपुर मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। प्रधान के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती को लेकर पहल किए जाने की बात उठाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:08 AM (IST)
करारी व मंझनपुर मंडल अध्यक्ष का स्वागत
करारी व मंझनपुर मंडल अध्यक्ष का स्वागत

संसू, करारी : करारी क्षेत्र के गुलाम नूर का पूरा गांव में रविवार को नव नियुक्त करारी व मंझनपुर मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। प्रधान के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती को लेकर पहल किए जाने की बात उठाई गई।

भाजपा ने करारी मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिलीप कुमार अग्रहरि व मंझनपुर की जिम्मेदारी महेश लोधी को सौंपी है। रविवार को दोनों का सम्मान समारोह गुलाम नूर का पूरा प्रधान के घर में आयोजित हुआ। प्रधान प्रतिनिधि हरिकृष्ण ने कहा कि संगठन ने जो परिवर्तन किया है। इससे क्षेत्र में पार्टी की साख और मजबूत होगी। जिला मंत्री संजय जायसवाल ने कहा कि जो फैसला किया गया है, यह आने वाले समय में पार्टी के हित में होगा। कार्यक्रम के दौरान ही व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर, खुद्दालाल दिवाकर, सुरेश जायसवाल, शारदा प्रसाद साहू, हरि शुक्ला, प्रतीक जायसवाल, ओमकार नाथ मौर्य, मोहन श्याम केसरवानी, डॉ. कमल कुशवाहा आदि ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी