दहेज में एक लाख लाने को प्रताड़ित कर रहे ससुराल

कसेंदा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव की एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज की खाति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:09 PM (IST)
दहेज में एक लाख लाने को प्रताड़ित कर रहे ससुराल
दहेज में एक लाख लाने को प्रताड़ित कर रहे ससुराल

कसेंदा : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव की एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि ससुरालीजन उसकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर महिला मायके पहुंची और घटना की जानकारी स्वजनों को दी। शनिवार को महिला ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पूरामुफ्ती के अब्दुल वहाबपुर बरवा गांव निवासी अशोक मिश्रा ने अपनी बेटी जया मिश्रा की शादी 18 जून 2017 को गौसपुर गांव निवासी आशुतोष त्रिपाठी पुत्र कृष्ण देव त्रिपाठी के साथ की थी। शादी में अशोक ने लाखों की नकदी समेत अन्य दान-दहेज भी दिया था। जया के अनुसार शादी के बाद से ही ससुरालीजन एक लाख रुपया और लाने की मांग करने लगे। इन्कार करने पर वह जया को प्रताड़ित करने लगे। महिला के अनुसार उसका पति शराब का लती है। वह आए दिन नशे की हालत में आकर उसकी पिटाई करता रहता है। एक महीना पहले आशुतोष जया को लेकर अपनी बहन के घर पूना चला गया। आरोप है कि वहां आशुतोष ने अपनी बहन और मां के साथ उसका सारा जेवर छीन कर बेच दिया। साथ ही पति ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला उनके चंगुल से छूटने के बाद मायके पहुंची। उसने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद स्वजन परेशान हो गए। पिता के साथ थाने पहुंचकर उसने मामले की तहरीर दी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर उसने शनिवार को एसपी को तहरीर दी। एसपी ने पूरामुफ्ती एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी