सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर लगाया संलिप्तता का आरोप

चायल तहसील के दरियापुर गांव में सार्वजनिक शौचालय की भूमि समेत रास्ते व चारागाह की भूमि पर गांव के ही दबंगों और अराजक तत्वों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान ने हल्का लेखपाल पर इसकी संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी से किया है। एसडीएम चायल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसको लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव भी व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:12 PM (IST)
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर लगाया संलिप्तता का आरोप
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर लगाया संलिप्तता का आरोप

कौशांबी। चायल तहसील के दरियापुर गांव में सार्वजनिक शौचालय की भूमि समेत रास्ते व चारागाह की भूमि पर गांव के ही दबंगों और अराजक तत्वों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान ने हल्का लेखपाल पर इसकी संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी से किया है। एसडीएम चायल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसको लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव भी व्याप्त है।

चायल तहसील के दरियापुर गांव निवासी शुभम पुत्र बुधराम ने बताया कि वह दरियापुर गांव के वर्तमान प्रधान हैं। आरोप है कि गांव में की एक जमीन रास्ते की है। जिस पर पूर्व प्रधान और अधिकारियों की लापरवाही के चलते सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है। उसके बगल में बची सरकारी भूमि को गांव के ही अराजक तत्वों ने अवैध छप्पर डाल कर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसी प्रकार गांव में ही स्थित दूसरी जमीन चारागाह की सरकारी भूमि है। जिस पर गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने अवैध कब्जा करके उस पर धान की खेती कर रखी है। सार्वजनिक स्थानों का निर्माण कराने के लिए भूमि खाली करने के लिए कहने पर वे ग्राम प्रधान को मारपीट करने पर अमादा हो रहे हैं। ग्राम प्रधान ने भूमि पर कब्जा कराने में हल्का लेखपाल की संलिप्तता बताते हुए सोमवार को मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी ज्योति मौर्या से किया है। कहा कि गांव में इसको लेकर अक्सर विवाद बना रहता है। इसलिए इसका निस्तारण कराया जाएगा। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्राम प्रधान को दिया है।

chat bot
आपका साथी