असमानाता खत्म होगी तो देश होगा मजबूत

देश की 60 फीसद आबादी कृषि पर आधारित है। इसके बाद भी सरकार किसानों के हित के लिए केवल वादे कर रही है। जो योजना बना रही है। उसका किसान विरोध कर रहे हैं। देश से असमानता खत्म कर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए किसानों का सबल होना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:23 PM (IST)
असमानाता खत्म होगी तो देश होगा मजबूत
असमानाता खत्म होगी तो देश होगा मजबूत

कौशांबी : देश की 60 फीसद आबादी कृषि पर आधारित है। इसके बाद भी सरकार किसानों के हित के लिए केवल वादे कर रही है। जो योजना बना रही है। उसका किसान विरोध कर रहे हैं। देश से असमानता खत्म कर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए किसानों का सबल होना जरूरी है।

कांग्रेस सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत यह बातें शनिवार को फैजीपुर गांव में बैठक के दौरान किसानों के बीच कांग्रेसियों ने उठाई। कांग्रेस नेता वेद प्रकाश सत्यार्थी व पार्टी महासचिव देव कुमार सोनकर ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की समस्याओं को धरातल पर उतरकर नहीं देखती। ऐसी ही नीति बनेगी कि किसान को अपने हक के लिए सड़क पर आना होगा। आज किसान सरकार की योजना का विरोध कर रहे हैं। यदि किसानों के लिए योजना बनी है और किसान ही विरोध कर रहे हैं तो सकार को इसे वापस लेना चाहिए। कहा कि देश की 60 फीसद आबादी कृषि पर आधारित है। इसके बाद भी सरकार इनको लेकर लापरवाह है। किसानों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की बात हो रही है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उनको उचित सुविधा दी जाए। बताया कि कांग्रेस किसानों व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर उनको सरकार की गलित नीतियों के बारे में जानकारी दे रही है।

इस मौके पर इफ्तिखार अहमद, कैलाश कुमार, राहुल सोनी, सुमित कुमार, ज्ञान बाबू मौर्या, हरिकेश चंद्र, सफात उल्लाह, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, भैयालाल, अजय कुमार, राकेश कुमार, रोहित कुमार, अरविद विश्वकर्मा, नीरज कुमार, रमेशचंद्र शर्मा, शाहिद अली, शाकिर अली, आबिद अली, सुंदरलाल, छोटू, राम बदन, बड़का, छत्रपाल लोध, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद असगर, चांदनी बेगम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी