भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश मे भुखमरी : शिवपाल यादव

भाजपा ने देश एवं प्रदेश में कोई काम नहीं किया है। सरकार की गलत नीतियों से देश भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। सरकार ने सिर्फ पूंजीपतियों की तरफ ध्यान दे रही है। किसान व युवाओं के हित में भाजपा ने अब तक कोई कार्य नहीं किया है। इसकी वजह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये बातें गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंझनपुर मुख्यालय के कोडर गांव में जनसभा कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM (IST)
भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश मे भुखमरी : शिवपाल यादव
भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश मे भुखमरी : शिवपाल यादव

कौशांबी। भाजपा ने देश एवं प्रदेश में कोई काम नहीं किया है। सरकार की गलत नीतियों से देश भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। सरकार ने सिर्फ पूंजीपतियों की तरफ ध्यान दे रही है। किसान व युवाओं के हित में भाजपा ने अब तक कोई कार्य नहीं किया है। इसकी वजह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये बातें गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंझनपुर मुख्यालय के कोडर गांव में जनसभा कही।

कौशांबी में गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की परिवर्तन रथयात्रा का आगमन हुआ। मंझनपुर मुख्यालय के कोडर गांव में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह सपा से गठबंधन ही नहीं बल्कि विलय करना भी चाहते हैं लेकिन अखिलेश यादव तैयार नहीं है। यदि प्रदेश में प्रसपा की सरकार बनी तो बीए पास छात्र-छात्राओं को पांच लाख दिया जाएगा। इसके अलावा 300 यूनिट बिजली सभी को मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में यदि गृह मंत्री का बेटा दोषी है तो उसे सरकार को जेल भेजना चाहिए। हमारी सरकार में ऐसे सभी दोषियों को जेल भेजा जाता था। प्रियंका गांधी के 40 फीसद महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है महिलाओं के बारे में प्रियंका जी ने सोचा है। अपनी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि जब आरक्षण होगा तब महिलाओं के बारे में सोचा जाएगा। अखिलेश यादव एवं ओमप्रकाश राजभर के मुलाकात पर बोले, अच्छी बात है, आगे भी हो बातें। अखिलेश यादव के बात ना करने पर उन्होंने कहा कि यह तो अखिलेश यादव ही जाने कि वह हमसे क्यों बात नहीं करना चाहते। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। इसके बाद छोटे-छोटे सेकुलर पार्टियां, समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन का प्रयास है। ओवैसी के अलावा बड़ी पार्टी से गठबंधन होगा। इससे पूर्व यात्रा फतेहपुर की सीमा से कौशांबी में प्रवेश हुई तो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। कोंडर में शशिभूषण द्विवेदी व जिला अध्यक्ष बुधराम ने शिवपाल सिंह यादव व रथयात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने चायल से शशिभूषण द्विवेदी एवं सिराथू से खड्क सिंह पटेल को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर जिले की सीमा पर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने लेहदरी स्थित गंगा पुल पर स्वागत किया। माला पहनाकर जिदाबाद के नारे लगाए। आगामी विधानसभा चुनाव मे संगठन को मजबूत करने के लिये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जा रही है। गुरुवार की दोपहर पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव यात्रा लेकर प्रतापगढ़ से सटे जिले की सीमा पर पहुंचे। जिस पर शशिभूषण द्विवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। सूबे की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है। अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की बात कहने वाले योगी के राज्य में अपराधी मस्ती से खुलेआम घूम-घूम कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं में उन्होंने जोश भरा।

chat bot
आपका साथी