प्रसूता मौत प्रकरण में अस्पताल संचालक गिरफ्तार

पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर में एक दिन पहले लापरवाही के चलते हुई प्रसूता के मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अस्पताल के संचालक को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हिरासत में आये आरोपित अस्पताल संचालक ने बताया कि उसके पास अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने का परमीशन है। इसी परमीशन के आधार पर वह प्रसव भी कराता था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:40 PM (IST)
प्रसूता मौत प्रकरण में अस्पताल संचालक गिरफ्तार
प्रसूता मौत प्रकरण में अस्पताल संचालक गिरफ्तार

संसू, कसेंदा : पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर में एक दिन पहले लापरवाही के चलते हुई प्रसूता के मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अस्पताल के संचालक को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हिरासत में आये आरोपित अस्पताल संचालक ने बताया कि उसके पास अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने का परमीशन है। इसी परमीशन के आधार पर वह प्रसव भी कराता था।

पिपरी के तिल्हापुर मोड़ निवासी अजय उर्फ बब्लू केशरवानी की पत्नी मोनी को प्रसव के लिए बुधवार को बाजार के ही गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर गुरुवार की सुबह एक नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। नाराज स्वजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर आरोपित अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर अस्प्ताल संचालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपित अस्पताल संचालक सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक महिला को हिरासत में ले लिया। दूसरे दिन पुलिस ने अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में आये आरोपित ने अस्पताल संचालक के लिए स्वास्थ्य विभाग का परमीशन नहीं दिखा पाया। आरोपित ने बताया कि उसे विभाग की तरफ से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने का परमीशन मिला है। इसी परमीशन के आधार पर वह अस्पताल चलाता है। करंट की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलसे

संसू, नारा : पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में लिटर डालने के लिए सरिया का जाल बिछाते समय हाईटेंशन तार छू जाने से तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इससे वह झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैमा निवासी रामकिशोर के निर्माणाधीन मकान में लिटर पड़ना है। शुक्रवार की दोपहर लिटर के पहले मजदूर सरिया का जाल बिछा रहे थे। रामकिशोर का कहना है कि जाल बिछाते समय एक सरिया ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में टच कर गया। सरिया में उतरे करंट की चपेट में मजदूर मदनलाल, रामकिशन व सूरज झुलस गए। साथी मजदूरों ने देखा तो होश उड़ गए। किसी तरह तीनों को करंट की चपेट से बाहर किया गया। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराय गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे।

chat bot
आपका साथी