सड़क हादसे में हार्वेस्टर मिस्त्री की मौत, एक घायल

संसू टेवां कौशांबी महेवाघाट थाने के सामने रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक व पिक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:24 PM (IST)
सड़क हादसे में हार्वेस्टर मिस्त्री की मौत, एक घायल
सड़क हादसे में हार्वेस्टर मिस्त्री की मौत, एक घायल

संसू, टेवां, कौशांबी : महेवाघाट थाने के सामने रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक व पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार हार्वेस्टर मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। मौके पर पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद स्वजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज चल रहा है।

फतेहपुर जनपद के सुलतानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी बीरेंद्र कुमार (30) पुत्र रमेश प्रसाद हार्वेस्टर मिस्त्री था। वह चित्रकूट के राजपुर में खराब हार्वेटर को सही करने आया था। रविवार की रात वह बाइक से अपने साथ जय सिंह के साथ घर लौट रहा था। रात लगभग दस बजे जैसे ही वह महेवाघाट थाने के सामने पहुंचा। अचानक उसकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई। हादसे में बीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहंची। मृतक की तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर स्वजनों को घटना की जानकारी दी। स्वजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पहचान के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीरेंद्र अपने पीछे पत्नी पुष्पा समेत बेटी व बेटा को छोड़ गया। घायल जय सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ जख्मी

संसू, सिराथू: सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अटसरांय चौराहे के समीप रोडवेज की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेजा है। अटसरई गांव निवासी शिवप्रसाद सोमवार की सुबह साइकिल से अजुहा बाजार जा रहा था। जैसे ही चौराहे के समीप पहुंचा। सामने से तेज रफ्तार से आ रही कानपुर डीपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिव प्रसाद छिटककर दूर जा गिरा और उसका सिर फट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मौका पाकर चालक बस लेकर फरार हो गया। आसपास रहे लोगों ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी