गरीबों के हित में कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए मंझनपुर विधायक लालबहादुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्ष में जो किया गया है पूर्व में रही सरकारें 20 वर्ष में नहीं कर सकी। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यो की सराहना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:20 PM (IST)
गरीबों के हित में कार्य कर रही सरकार
गरीबों के हित में कार्य कर रही सरकार

कौशांबी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए मंझनपुर विधायक लालबहादुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्ष में जो किया गया है, पूर्व में रही सरकारें 20 वर्ष में नहीं कर सकी। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यो की सराहना की।

सोमवार को सरस हाल में मंझनपुर ने पत्रकारों से बताया कि साढ़े चार वर्ष में विधानसभा मंझनपुर क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है। मंझनपुर को नगर पालिका का दर्जा दिलाकर यहां का समुचित विकास कराया जा रहा है। पूरबशरीरा को नगर पंचायत का दर्जा मिला। इसकी वजह से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को शहरी सुविधा मिलने लगी है। गढ़वा के यमुना घाट में पुल की मंजूरी मिली। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार ने असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया। कोरोना संकट काल में आपदा को अवसर में बदलते हुए हर हाथ को काम और हर भूखे को निश्शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। 690 करोड़ से सिराथू विकास

सिराथू विधायक शीतला पटेल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही विधानसभा सिराथू में कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि 690 करोड़ के बजट से क्षेत्र में 737 विकास कार्य कराए गए है।

स्थानीय विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सिराथू विधानसभा का सर्वाधिक विकास हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में 69040.01 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं।

chat bot
आपका साथी