कड़ा व सिराथू में आयोजित हुआ गरीब कल्याण मेला, विधायक ने किया अवलोकन

मिशन अंत्योदय प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर शनिवार को कड़ा व सिराथू ब्लाक मुख्यालयों में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जनकल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के विभागवार स्टाल लगाकर जानकारी दी गई और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर नौनिहालों को अन्नप्राशन कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM (IST)
कड़ा व सिराथू में आयोजित हुआ गरीब कल्याण मेला, विधायक ने किया अवलोकन
कड़ा व सिराथू में आयोजित हुआ गरीब कल्याण मेला, विधायक ने किया अवलोकन

कौशांबी। मिशन अंत्योदय प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर शनिवार को कड़ा व सिराथू ब्लाक मुख्यालयों में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जनकल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के विभागवार स्टाल लगाकर जानकारी दी गई और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर नौनिहालों को अन्नप्राशन कराया।

सिराथू ब्लाक सभागार में आयोजित मेले में खादी ग्राम उद्योग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, खाद रसद, फसल बीमा योजना, मत्स्य पालन, समाज कल्याण, मिशन शक्ति, पोषण स्वास्थ्य, मत्स्य पालन, उज्ज्वला, पशुपालन आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये। जिसमें चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत चार किसानों को कृषि यंत्र का वितरण कर प्रमाण पत्र दिया गया। किसान सम्मान निधि योजना के लिए 12 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें सात लोगों का फार्म संशोधित कर योजना से जोड़ा गया। उज्जवला योजना के तहत अटल इंडियन गैस द्वारा प्रदर्शनी में 94 लोगों को निश्शुल्क कनेक्शन दिया गया। मत्स्य पालन के लिए तालाब के पट्टे धारकों के केसीसी लोन की खातिर आवेदन पत्र लिए गए। खादी ग्राम उद्योग द्वारा लगाए गए स्टाल में अधिकारियों ने तीन लाभार्थियों की ऋण पत्रावली की स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजी गई।

बाल विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी की सुंदरता के लिए रंगोली सजाई गई थी। कृषि वैज्ञानिक डा. मनोज सिंह ने किसानों को पराली को नष्ट करने के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसी तरह कड़ा विकास खंड परिसर में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में पशुपालन पालन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, बाल विकास पुष्टाहार व समाज कल्याण सहित दर्जनभर विभागों के स्टाल लगाए गए, जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक शीतला प्रसाद पटेल व जिला अध्यक्ष ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का पोषण के बारे में जानकारी चाहिए और नौनिहालों को अन्नप्राशन कराया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्वेता सिंह सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी