आदर्श गांव बनने के बाद पहली बार महिला प्रधान

नारा विकास खंड सिराथू के शमसाबाद ग्राम पंचायत को सांसद ने गोद लेकर आदर्श गांव घोषित कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:20 PM (IST)
आदर्श गांव बनने के बाद पहली बार महिला प्रधान
आदर्श गांव बनने के बाद पहली बार महिला प्रधान

नारा : विकास खंड सिराथू के शमसाबाद ग्राम पंचायत को सांसद ने गोद लेकर आदर्श गांव घोषित किया था। आदर्श गांव का दर्जा मिलने के बाद पहली बार महिला प्रधान चुनी गई हैं। इससे पहले इनके पति प्रधान थे। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के कंधों पर अपने पति के अधूरे विकास कार्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी ग्रामीणों सौंप दी है।

पीतल की नगरी के नाम से जिले में विख्यात शमसाबाद गांव को सांसद विनोद सोनकर ने वर्ष 2014 में गोद लेकर आदर्श गांव का दर्जा दिलाया था। उस वक्त गांव की सत्ता रवि शंकर कसेरा के हाथों में थी। आदर्श गांव का दर्जा मिलने के बाद विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव का खाका तैयार किया जा रहा था। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में गांव की सत्ता राजेश कसेरा के हाथों मे चली गई। सांसद के प्रयास से गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल आपूर्ति के लिए पानी टंकी, नाली, खड़ंजा समेत प्रमुख कार्य कराए गए थे। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान की सीट अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई। चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी उतरे थे। जिसमें पूर्व प्रधान रविशंकर कसेरा की पत्नी अनीता व निवर्तमान प्रधान की पत्नी अर्चना के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। 18 मतों से अर्चना चुनाव जीत कर प्रधान पद के लिए चुनी गई। चुनाव जीतने के बाद अर्चना ने कहा कि पति के द्वारा पड़े अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा गांव की स्वच्छता पर विशेष काम किया जाएगा। साथ ही नाली, खड़ंजा, पशु अस्पताल के अधूरे पड़े काम पूरे होंगे।

chat bot
आपका साथी