कोहरे का कहर, रेंगती रहीं गाड़ियां

कड़ाके की ठंड पड रही है। शनिवार की सुबह कोहरे का धुंध छाया हुआ था। इससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। चल रही बर्फीली हवाएं लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर बाद निकलने वाली धूप से भी गलन से किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। एक बार फिर पारा लुढ़कते हुए छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रोजाना मौसम के बदल रहे मिजाज से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:35 PM (IST)
कोहरे का कहर, रेंगती रहीं गाड़ियां
कोहरे का कहर, रेंगती रहीं गाड़ियां

टेढ़ीमोड़ : कड़ाके की ठंड पड रही है। शनिवार की सुबह कोहरे का धुंध छाया हुआ था। इससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। चल रही बर्फीली हवाएं लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर बाद निकलने वाली धूप से भी गलन से किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। एक बार फिर पारा लुढ़कते हुए छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रोजाना मौसम के बदल रहे मिजाज से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले कई दिनों से ठंड व गलन से जनमानस बेहाल है। सुबह देर तक रहने वाले कोहरे के बाद दोपहर में निकलने वाली धूप से भी कोई खास राहत नहीं मिल पाई है। हालांकि शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा मौसम अधिक सर्द रहा। न्यूनतम छह व अधिकतम 21 डिग्री तापमान के साथ मौसम ने एक बार फिर लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सुबह काफी देर तक रहे कोहरे की वजह से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद निकली धूप के साथ ही सड़कों पर थोड़ी चहल-पहल जरूर बढ़ी लेकिन जिसे ही शाम हुई लोग घरों में फिर कैद हो गए। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने के कारण लोग कागज व गत्ते जलाकर ठंड दूर कर रहे थे। सड़कों पर कोहरे व धुंध के कारण गाड़ियां रेंग रही थी । मूरतगंज क्षेत्र में नही जल रहा अलाव

जनपद में पड़ रही भीषण ठंड व शीतलहर से जहां आम जनमानस ठंड से परेशान है वही ठंड से बचने के लिए कई जगहों पर सार्वजनिक अलाव की व्यवस्था नही की गई है जिससे राहगीरों को ठिठुरना पड़ रहा है। मूरतगंज क्षेत्र के बस स्टॉप, मूरतगंज तिराहा भरवारी रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नही है। नहीं दिखी सड़क बालू लदा डंपर पलटा

संसू, कसेंदा : पिपरी कोतवाली के इंगुआ उर्फ काठगांव में शुक्रवार रात कोहरे के चलते चालक को रास्ता नहीं दिखा। जिससे बालू लदा डंपर खेत में पलट गया। हादसे में घायल चायल को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी बलराम पाल पुत्र बर्फी लालपाल डंपर चालक हैं। मजदूरी पर डंपर चलाते हैं। उनके भाई किसन ने बताया कि शुक्रवार को वह तिल्हपुर यमुना घाट से बालू लाद कर लौट रहे थे। घर पर ही रात्रि विश्राम करना था। करीब 11 बजे जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे। अचानक कोहरा के चलते उन्हें सड़क समझ में नहीं आई और डंपर सड़क किनारे के गेहूं के खेत में जा पलटा। इसमें चालक बलराम घायल हो गए। डंपर पलटने जानकारी ग्रामीणों व स्वजनों को हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। घायल बलराम को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी