पकसराई गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, दो चोटिल

कसेंदा चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव में गुरुवार की दोपहर चुनावी रंजिश में जमकर बवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:22 PM (IST)
पकसराई गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, दो चोटिल
पकसराई गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, दो चोटिल

कसेंदा : चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव में गुरुवार की दोपहर चुनावी रंजिश में जमकर बवाल हुआ। इसमें लाठी डंडा और ईंट पत्थर से लैस एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ाई कर हमला कर दिया। इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है।

पकसराई गांव में पूर्व प्रधान सुनील कुमार और गांव के ही कोटेदार रामसरन के बीच चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। सुनील पाल इस बार फिर से ग्राम प्रधान का चुनावी मैदान में थे, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। आरोप है कि इसको लेकर उसके परिवार के शिवसरन आदि लोग कोटेदार रामसरन और उसके बेटे विजय कुमार, मैना और उदित पाल से खुन्नस रखते है। आरोप है कि गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे कोटेदार रामसरन का बेटा विजय कुमार और मैना अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी दूसरे पक्ष के शिवसरन आदि दर्जन भर लोग लाठी डंडा और ईंट पत्थर से लैस होकर उसके घर पर चढ़ाई कर दिया। जब तक कोटेदार और उसके बेटे कुछ समझ पाते कि लाठी डंडा से लैस रहे लोगों ने गाली गलौज करते हुए विजय कुमार व मैना के साथ मारपीट शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में विजय कुमार और मैना का सिर फट गया। सूचना पाकर चरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने दोनों तरफ से सात लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी