भूमि विवाद में ससुर व बहू को पीटा, पांच पर केस

जासं कौशांबी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में भूमि विवाद की रंजिश को लेकर कु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:36 PM (IST)
भूमि विवाद में ससुर व बहू को पीटा, पांच पर केस
भूमि विवाद में ससुर व बहू को पीटा, पांच पर केस

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में भूमि विवाद की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने ससुर व बहू की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बबुरा निवासी संतोष कुमार की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उसका गांव के ही जगदीश से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। नौ मई को जगदीश व उसके परिवार के लोग विवादित भूमि पर मकान निर्माण के दौरान गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जगदीश, तरबूज, लवकुश, चंदन व अशोक ने गीता देवी की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए ससुर को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

अतिरिक्त दहेज की मांग, केस दर्ज : चरवा थाना क्षेत्र के पूरे अयोध्या गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग करने पर ससुराल पक्ष से आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सादिकपुर सेमरहा निवासी श्यामसखी ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीती की शादी पूरे अयोध्या निवासी हरमेंद्र के साथ तय की थी। तिलक के बाद अब हरमेंद्र व उसके परिवार के लोगों ने 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग रहे हैं। जबकि तिलक में ही लड़की पक्ष ने साढ़े तीन लाख रुपये, बाइक व जंजीर आदि दिया था। इस पर श्यामसखी ने हरमेंद्र समेत उसके परिवार के भूपेंद्र, पुष्पेंद्र, सत्येंद्र, इंद्रजीत, रमेश, शारदा प्रसाद व चंपा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी