पुरानी रंजिश में किसान को पीटा, केस दर्ज

कौशांबी सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने किसा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:51 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:51 PM (IST)
पुरानी रंजिश में किसान को पीटा, केस दर्ज
पुरानी रंजिश में किसान को पीटा, केस दर्ज

कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने किसान को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।

पुरखास निवासी अहमद हुसैन का कहना है कि उसका गांव के ही मन्नीलाल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। सोमवार की शाम अहमद हुसैन का भाई मोहम्मद फैज फसल की रखवाली के लिए खेत की तरफ गया था। इस बीच मन्नीलाल वहां लाठी लेकर पहुंचा और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। फैज ने विरोध किया तो मन्नीलाल से उसे जमकर पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी, केस दर्ज : करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी की। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इलाके की एक विवाहिता ने बताया कि 12 मई को वह अपने घर पर मौजूद थी। परिवार के लोग खेत की तरफ गए थे। इस बीच हिसामपुर गांव के सरताज व इसहाक दरवाजा खुला देख घर में घुस गए। विवाहिता का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर विवाहिता को दोनों ने पीटा। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने ललकारा तो युवक धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंचे परिवार वालों को विवाहिता ने आपबीती सुनाई। मामले की शिकायत थाने में की गई। आरोप है कि महीने भर तक वह थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने एएसपी समर बहादुर से गुहार लगाई। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी