पुरानी रंजिश में परिवार को पीटा, छह पर रिपोर्ट

जासं कौशांबी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:36 PM (IST)
पुरानी रंजिश में परिवार को पीटा, छह पर रिपोर्ट
पुरानी रंजिश में परिवार को पीटा, छह पर रिपोर्ट

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार की पिटाई की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

देवखरपुर निवासी रामलाल मौर्य खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका गांव के ही भइयालाल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर आए दिन तनातनी की स्थिति बनी रहती है। रामलाल का कहना है कि बुधवार की शाम वह अपने घर में मौजूद था। इस बीच भइयालाल अपने परिवार के वीरेंद्र, रन्नो, राजू, मोहित व चंद्रगुप्त के साथ आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। रामलाल ने विरोध किया तो हमलावरों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर वह धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज : सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक ने उसकी पिटाई की और धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सरायअकिल इलाके की एक महिला का कहना है कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले से बाहर रहता है। महिला बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद सो गई। इस बीच गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। युवक ने मुंह दबाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई की। किसी तरह चंगुल से छूटी महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने ललकारा। इस पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। महिला अपने अपने पति को आपबीती सुनाई। घर पहुंचे पति के साथ बुधवार को महिला ने थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी