घर में घुसकर परिवार को पीटा, तोड़फोड़ व छिनैती, पांच लोगों पर केस दर्ज

सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा और गृहस्थी का सामान तोड़फोड़ करते हुए सोने की जंजीर छीन ली। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:51 PM (IST)
घर में घुसकर परिवार को पीटा, तोड़फोड़ व छिनैती, पांच लोगों पर केस दर्ज
घर में घुसकर परिवार को पीटा, तोड़फोड़ व छिनैती, पांच लोगों पर केस दर्ज

कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा और गृहस्थी का सामान तोड़फोड़ करते हुए सोने की जंजीर छीन ली। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैनी निवासी जय सिंह का सिराथू बाजार निवासी मनोज अग्रहरि से रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी हुई है। जय सिंह की पत्नी माधुरी का कहना है कि 30 मई को मनोज अपने साथी दिनेश, भीरू, सोनू व मोनू के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। माधुरी ने विरोध किया तो हमलावरों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों ने बेरहमी से पीटा। साथ ही गृहस्थी को क्षतिग्रस्त कर सोने की जंजीर छीन ली। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। माधुरी का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो कोतवाली में कार्रवाई हुई और न ही आला अफसरों ने सुनवाई की। इस पर पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया। भूमि विवाद में पत्थर गड़ी उखाड़ा, दो पर केस

कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव में भूमि विवाद की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पत्थरगड़ी उखाड़ कर खेत की मेड़ तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर सुहेला निवासी मज्जन ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका गांव के ही अमर सिंह से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। मज्जन ने बताया कि रविवार को अमर सिंह व रामसिंह ने खेत की पत्थरगड़ी उखाड़ते हुए मेड़ तोड़ दिया। जानकारी होने पर उलाहना देने गए मज्जन को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी