देश के विकास के लिए बालिका शिक्षा पर दें जोर

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में काम कर रही एजुकेट ग‌र्ल्स संस्था ने शनिवार को सिराथू ब्लाक के सेलरहा पश्चिम ग्राम में स्वयं सेवक (टीम बालिका) आमुखीकरण का आयोजन किया। इसमें आसपास के गांवों की स्वयं सेवी बालिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान उन बालिकाओं का भी चयन किया गया जो शिक्षा को बढ़ावा दे सकती हैं। वह बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:12 PM (IST)
देश के विकास के लिए बालिका शिक्षा पर दें जोर
देश के विकास के लिए बालिका शिक्षा पर दें जोर

टेढ़ीमोड़ : बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में काम कर रही एजुकेट ग‌र्ल्स संस्था ने शनिवार को सिराथू ब्लाक के सेलरहा पश्चिम ग्राम में स्वयं सेवक (टीम बालिका) आमुखीकरण का आयोजन किया। इसमें आसपास के गांवों की स्वयं सेवी बालिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान उन बालिकाओं का भी चयन किया गया, जो शिक्षा को बढ़ावा दे सकती हैं। वह बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करेंगी। जिससे किसी समुदाय की बालिका शिक्षा से वंचित न होने पाए। ब्लॉक अधिकारी महेश कुमार व उनके सहयोगी अमृता प्रजापति ने बताया के एजुकेट ग‌र्ल्स संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। बैठक का आयोजन क्षेत्रीय समन्वयक स्नेहा मिश्रा ने किया। इस दौरान तमाम स्वयं सेवी बालिका व अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी