विद्युत संविदा कर्मियों ने समस्याओं को लेकर किया मंथन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने मंदर विद्युत उपकेंद्र में रविवार को बैठक किया। इसमें समस्याओं पर चर्चा के साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया। साथ ही समस्याओं को लेकर एक साथ आवाज उठाने की योजना बनी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 10:32 PM (IST)
विद्युत संविदा कर्मियों ने समस्याओं को लेकर किया मंथन
विद्युत संविदा कर्मियों ने समस्याओं को लेकर किया मंथन

संसू, कसेंदा : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने मंदर विद्युत उपकेंद्र में रविवार को बैठक किया। इसमें समस्याओं पर चर्चा के साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया। साथ ही समस्याओं को लेकर एक साथ आवाज उठाने की योजना बनी।

मंदर सब स्टेशन परिसर में रविवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लल्लूराम ने कहा कि सब स्टेशनों में मानक के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। ऐसे में उनपर काम का अधिक दबाव होता है। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि पावर कारपोरेशन ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारी रखा है। इन कर्मचारियों को इतना भी भुगतान नहीं मिलता कि उनके परिवार का भरण पोषण सम्मानित तरीके से हो सके। कर्मचारियों की आर्थिक स्थित दयनीय होती जा रही है। साथ ही यदि किसी कर्मचारी के साथ हादसा होता है तो उसका परिवार पूरी तरह से टूट जाता है। सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। उपचार आदि की सुविधा भी कारपोरेशन नहीं देती। यदि कर्मचारी समस्या बतातें है तो उनपर दबाव बनाकर काम कराया जाता है। यह बेहतर स्थिति नहीं है। प्रयागराज मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा की कर्मियों के वेतन में काफी अनियमितताएं की जा रही हैं। पूर्व में पुराने ठेकेदारों और संविदाकारों ने ईपीएफ घोटाला किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ही पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें राजेश कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, सौरभ कुमार को जिलामहामंत्री, संजय शर्मा, संदीप जायसवाल व संतोष कुमार को जिलाउपाध्यक्ष, विजय व महेंद्र सिंह को जिलासंगठन मंत्री, रामबाबू पटेल व श्याम राज पटेल को जिलासंयुक्त मंत्री व अमर बहादुर सिंह को जिलाकोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

chat bot
आपका साथी