भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में बनी चुनावी रणनीति

संगठन की मजबूती को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सिराथू मंडल कार्यसमिति की बैठक घटमापुर स्थित एक विद्यालय में हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई इस दौरान केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने के रणजीत बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM (IST)
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में बनी चुनावी रणनीति
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में बनी चुनावी रणनीति

संसू, पंइसा : संगठन की मजबूती को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सिराथू मंडल कार्यसमिति की बैठक घटमापुर स्थित एक विद्यालय में हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई इस दौरान केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने के रणजीत बनाई गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अध्यक्षता में माता रानी देवी भैयालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घटमापुर में संगठन की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। फिर से प्रदेश में पार्टी सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव लोगों के घरों में जाकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन ,आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके। इस मौके पर पार्टी जिला मंत्री शीलू पांडे, महामंत्री जय प्रकाश विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, मंडल महामंत्री बब्लू श्रीवास्तव ,मोहन पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। देश हित में करें मतदान, सपाई कर रहे जागरूक

जासं, कौशांबी : चायल तहसील के बबुरा गांव में समाजवादी पार्टी ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गांव के लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को पार्टी की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आने वाले दिनों में वह मतदान कर सकें। इसके लिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया।

देश में मतदान करने वालों की संख्या अधिक है। इसके बाद भी मतदान कम होता है। ऐसे में सपा ने अब मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को चायल के बबुरा गांव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक व सपा नेता राकेश सिंह पटेल उर्फ भोला ने कहा कि पार्टी मुखिया के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इन दिनों आप के पास व समाज के विभिन्न वर्ग के लोग आएंगे। जाति धर्म व अन्य मुद्दे को लेकर आपको बहकाने का प्रयास करेंगे, लेकिन हम सब इन बहकावे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि सब से पहले हम सब मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि हम सब जब तक अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते। देश के सच्चे हितैसी नहीं हो सकते। उन्होंने लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रेरित करते हुए सपा की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में युवजन सभा अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, पंकज पटेल, विकास, संजय, मोहित सुमित दिवाकर, लवकुश सरोज, कल्याणचंद्र समेत तमाम ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी