कच्ची दीवार ढहने से जिंदा दफन हो गई आठ साल की मासूम, दो बच्चियां घायल

सिराथू तहसील के भदवां गांव में सोमवार को बारिश की सीलन से कचे घर की दीवार गिरने से खेल रही आठ वर्षीय बची की दबकर मौत हो गई है जबकि उसके साथ खेल रही अन्य दो बिचयों को मामूली चोट आई है। इस घटना से बची के परिवार में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:56 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:56 PM (IST)
कच्ची दीवार ढहने से जिंदा दफन हो गई आठ साल की मासूम, दो बच्चियां घायल
कच्ची दीवार ढहने से जिंदा दफन हो गई आठ साल की मासूम, दो बच्चियां घायल

कौशांबी। सिराथू तहसील के भदवां गांव में सोमवार को बारिश की सीलन से कच्चे घर की दीवार गिरने से खेल रही आठ वर्षीय बच्ची की दबकर मौत हो गई है, जबकि उसके साथ खेल रही अन्य दो बच्चियों को मामूली चोट आई है। इस घटना से बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर राजस्व कर्मी व सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल पीड़ित के घर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का सांत्वना दिया। साथ ही हालात की जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों शासन से मिलने वाली आर्थिक मदद के लिए जल्द जरूरी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

कोखराज के भदवां के आदेश तिवारी किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं गांव में ही उनका मकान है जिसका काफी हिस्सा कच्चा है। पिछले सप्ताह हुई कई दिनों की बारिश में मकान में काफी सीलन आ गई थी। इससे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। सोमवार को आदेश की पुत्री अंशिका देवी (8) व ननिहाल आई उसके फूफा आलोक कुमार की बेटी लाडो (9) तथा पड़ोस की रहने वाली अनूप केसरवानी की बेटी तनुजा केसरवानी (8) तीनों बच्चियां घर के पास एक साथ खेल रही थी। घर के लोग दूसरी तरफ थे। तभी अचानक घर की दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें बच्चियां दब गई। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला जिसमें अंशिका की मौत हो चुकी थी व अन्य दोनों बच्चियां बच गई है। इस घटना से अंशिका के घर में रोना-पिटना मच गया।

chat bot
आपका साथी