गर्मी से राहत, सूख रहे धान को मिली संजीवनी

जासं, कौशांबी : बीते एक सप्ताह से धूप तेज हो रही थी। इसकी वजह से जहां लोगों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा था। वही फसल भी सूख रही थी। फसल को सूखती देख किसान काफी परेशान थे। गुरुवार की शाम मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और बारिश शुरू हुई। बारिश से गर्मी कम हुई और सूख रही फसल को संजीवनी मिली है। बारिश से किसान खुश हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:02 PM (IST)
गर्मी से राहत, सूख रहे धान को मिली संजीवनी
गर्मी से राहत, सूख रहे धान को मिली संजीवनी

जासं, कौशांबी : बीते एक सप्ताह से धूप तेज हो रही थी। इसकी वजह से जहां लोगों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा था। वही फसल भी सूख रही थी। फसल को सूखती देख किसान काफी परेशान थे। गुरुवार की शाम मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और बारिश शुरू हुई। बारिश से गर्मी कम हुई और सूख रही फसल को संजीवनी मिली है। बारिश से किसान खुश हैं।

पिछले कई दिन से सूरज के तेवर तल्ख थे। धान व सब्जी की खेती पानी के अभाव में सूख रही है। फसलों की ¨सचाई करने के लिए किसान काफी परेशान थे, लेकिन नहर में पानी का प्रवाह न होने व रोस्टर के मुताबिक बिजली न मिलने से फसलों की ¨सचाई भी नहीं कर पा रहे थे। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे मौसम में परिवर्तन हुआ और बारिश शुरू हो गई। मूरतगंज, हर्रायपुर, बजहा, पूरामुफ्ती, चरवा, नेवादा व चायल क्षेत्र में अधिक बारिश हुई। इससे खरीफ की फसल को काफी फायदा हुआ है। मंझनपुर व सिराथू क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। किसानों का कहना है कि बारिश से खरीफ की फसल को काफी फायदा हुआ है। झमाझम बरसात से गर्मी से राहत

संसू, सिराथू : गुरुवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव आया। जिसके बाद देर शाम झमाझम बरसात हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। सप्ताह भर बाद हुई बरसात से धान की फसल के लिए लाभप्रद रही। बारिश होने से सिराथू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भीगना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों ने स्टेशन के बाहर बने यात्री शेड में खड़े होकर बरसात से बचने की कवायद में लगे रहे।

chat bot
आपका साथी