बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

आसमान पर बादल छाए और बूंदा-बादी भी हुई। इससे मौसम दर्ज हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जनपद की प्रमुख बाजारों में काफी भीड़-भाड़ रही लोगों ने ऊनी कपड़ों के साथ जींस की जैकट ऊनी शर्ट स्वेटर मफलर और गर्म टोपियां की बिक्री हुई। कपड़ों की अधिक बिक्री देख दुकानदार काफी खुश रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:30 PM (IST)
बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग
बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

जासं, कौशांबी : आसमान पर बादल छाए और बूंदा-बादी भी हुई। इससे मौसम दर्ज हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जनपद की प्रमुख बाजारों में काफी भीड़-भाड़ रही लोगों ने ऊनी कपड़ों के साथ जींस की जैकट, ऊनी शर्ट, स्वेटर, मफलर और गर्म टोपियां की बिक्री हुई। कपड़ों की अधिक बिक्री देख दुकानदार काफी खुश रहे।

गुरुवार की शाम से आसमान में बादल आए और शुक्रवार की दोपहर जिले के कुछ स्थानों में बूंदा-बादी हुई। अचानक मौसम में आए बदलाव को देखरेख जहां किसान परेशान है। वही ठंड से बचाव के लिए लोगों ने ऊनी कपड़ों की खरीदारी किया। जिला मुख्यालय मंझनपुर, सिराथू , शीतला धाम कड़ा, अजुहा, करारी, सरायअकिल, चायल, मनौरी आदि बाजारों सुबह से ही गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों ने दुकानों में भीड़ लगा दी। मार्केट में ऊनी कपड़ें 500 से शुरू होकर दो हजार रुपये में बिक रहे हैं। इस बार कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने की वजह से दुकानदारों को भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। मंझनपुर के दुकानदार अनुपम केसरवानी, शेरू कुरौसी, राजकुमार, टेंवा बाजार के ओम प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि इस बार ऊनी कपड़ों का 15 से 20 फीसद दाम बढ़ गया है। मौसम सर्द होने की वजह से शुक्रवार को ऊनी कपड़ों की बिक्री अधिक हुई है।

------------- गर्म कपड़ों में दिखे लोग

मौसम में सर्द भरा हो गया है। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन कर घर से निकल रहे है। शुक्रवार को मंझनपुर बाजार से सभी लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। सर्दी से बचने के लिए महिलाएं साल से अपने बदन को ढके हुए थे। ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अलाव भी चलाया। सर्दी से बचने के लिए इन चीजों का करें सेवन

सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय अच्छी लगती है। लेकिन सिर्फ दूध वाली चाय से ही काम नहीं चलेगा, ग्रीन टी भी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा आप बादाम, अखरोट, ओमेगा तीन फैटी एसिड, मूंगफली, तिल के लड्ड खा सकते है। इनमें प्रोटीन होता है और ये शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाते है। आप शहद को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। इससे पाचन क्रिया अच्छी होती है। सर्दियों में सूप पीना भी फायदा करता है। इस मौसम में टमाटर, चुकंदर, गाजर का सूप पीना चाहिए।

chat bot
आपका साथी