सराय अकिल में दो गुटों के बीच विवाद, चली गोलिया, तीन लोग घायल

सराय अकिल के चकपिनहा गाव में शनिवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलिया चलाई गईं। इससे गाव में हड़कंप मचा हुआ है। गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य दो घायलों को किसी दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर सराय अकिल पुलिस ने गाव को छावनी बनाया है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:15 PM (IST)
सराय अकिल में दो गुटों के बीच विवाद, चली गोलिया, तीन लोग घायल
सराय अकिल में दो गुटों के बीच विवाद, चली गोलिया, तीन लोग घायल

कौशांबी। सराय अकिल के चकपिनहा गाव में शनिवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलिया चलाई गईं। इससे गाव में हड़कंप मचा हुआ है। गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य दो घायलों को किसी दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर सराय अकिल पुलिस ने गाव को छावनी बनाया है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

सराय अकिल के चकपिनहा निवासी इनायतउल्ला का प्रधान पति महफूज आलम से चुनावी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह प्रधानपति महफूज आलम से इनायतुल्ला का विवाद हुआ था। इसको लेकर इनायतुल्ला ने सराय अकिल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर गाव के ही दोनों पक्षों में सुबह से ही तनाव की स्थिति थी। देर रात करीब नौ बजे फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड गोलिया चली। इसमें मिन्हाजपुर निवासी खलील अहमद पुत्र रजी अहमद को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल खलील अहमद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली बारी में कटैया निवासी शकील अहमद और पुरखास निवासी सलमान उर्फ छोटू पुत्र गफ्फार को भी गोली लगने की बात लोग रह रहे है। गोली चलने से गाव में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर सराय अकिल पुलिस ने गाव को छावनी में तब्दील कर दिया है। विवाद में शामिल लोगों को मारी गई गोली

सराय अकिल के चकपिनहा गाव में देर रात हुई दो पक्षों के बीच गोलीबारी में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। गाव में एक तरफ दो पक्ष के लोग आमने सामने होकर लाइसेंसी रिवाल्वर और बंदूक निकाल कर झगड़ा कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने गाव पहुंच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। पुलिस की लापरवाही का नतीजा यह रहा कि देर रात दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलिया चली और गाव में सनसनी मचने के बाद पुलिस गाव पहुंची।

chat bot
आपका साथी