मां कात्यायनी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर गुरुवार को देवी के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी के दर्शन को पूजा-पंडाल व मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने आरती उतारी। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। देवी गीत के अलावा भजन-कीर्तन से पूरा माहौल गुंजायमान रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:38 PM (IST)
मां कात्यायनी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
मां कात्यायनी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, कौशांबी : शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर गुरुवार को देवी के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी के दर्शन को पूजा-पंडाल व मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने आरती उतारी। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। देवी गीत के अलावा भजन-कीर्तन से पूरा माहौल गुंजायमान रहा।

श्रद्धालुओं ने धूप, दीप व नैवेद्य के साथ विधि विधान से मां के छठे स्वरूप का पूजन किया। मातारानी की एक झलक पाने व उनके चरणों में शीश नवाने के लिए पूरे दिन लोग जमे रहे। मंझनपुर के दुर्गा मंदिर, बजहा के रामजानकी मंदिर, पश्चिमशरीरा की झारखंडी देवी, समेत कई मंदिरों में पूजन व आरती का कार्यक्रम सुबह से देर रात तक चलता रहा। मंझनपुर के कटरा नगर, नेहरू नगर, नेता नगर में सजाए गए दुर्गा पंडालों में शाम से कीर्तन भजन का कार्य चलता रहा है। महिलाओं ने देवी गीत गाए। झांकियां भी निकाली गई। भक्तों ने लगाए मां के जयकारे

संसू, पुरखास : सरायअकिल में महिलाओं ने देवी गीत का आयोजन किया। मूर्तियों का श्रृंगार करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क के दुर्गा मंदिर, फकीराबाद दुर्गा पंडाल, करन चौराहा दुर्गा पंडाल, बुद्धपुरी दुर्गा पंडाल, भगौतीगंज दुर्गा पंडाल में भक्त पहुंचे। भक्तों ने पूजा अर्चना विधि विधान से की। ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों में श्रद्धालुओं ने फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन कर पूजा पाठ की। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की हुई पूजा

संसू, सिराथू : मेले के छठे दिन कड़ा धाम स्थित मां शीतला के दरबार में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर मां का आशीर्वाद लिया। मां कात्यायनी की पूजा कर आशीर्वाद लिया। पंडालों में सुबह से ही पूजा अर्चना की और आरती कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति में रहा। नवविवाहिताओं ने मां भगवती के छठे स्वरूप कात्यायनी का की पूजा कर मनोवांछित वर पाने की कामना की। काली मंदिर में शुरू हुआ अखंड कीर्तन

संसू, उदिहिन : सिराथू के उदिहिन बुजुर्ग स्थित काली मंदिर में नवरात्र अखंड कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम नवरात्र की समाप्ति तक चलता रहेगा। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में दिन-रात श्रद्धालु सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं। सुबह-शाम मां की आरती भी होती है। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। दीप जलाकर कोरोना से बचाव की प्रार्थना

संसू, टेंढ़ीमोड़ : सिराथू के सुजातपुर बम्हरौली के आजाद नगर में हनुमान मंदिर के पास ग्रामीणों ने बुधवार की शाम 2100 दीप जलाए। नवदुर्गा कमेटी के अध्यक्ष फूल सिंह व सदस्य भी शामिल रहे। सभी ने कोरोना से बचाव व उत्तम स्वस्थ्य के लिए जगत जननी मां दुर्गा से प्रार्थना की। कमेटी सदस्यों के रूप में राम बहोरे मौर्य, फूल सिंह यादव, पूर्व प्रधान सोहन लाल व छेदी लाल यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी