जीवित महिला को मृत दिखाकर करा लिया बैनामा, मचा हड़कंप, चायल तहसील परिसर में मचा हड़कंप

चायल तहसील में एक जीवित महिला को मरा हुआ दिखाकर उसकी भूमि का बैनामा करने का एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले को लेकर तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायत पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दिया है। तहसील प्रशासन अब फर्जी वरासत कर जमीन का बैनामा करने वाली महिला की तलाश कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:37 PM (IST)
जीवित महिला को मृत दिखाकर करा लिया बैनामा, मचा हड़कंप, चायल तहसील परिसर में मचा हड़कंप
जीवित महिला को मृत दिखाकर करा लिया बैनामा, मचा हड़कंप, चायल तहसील परिसर में मचा हड़कंप

कौशांबी। चायल तहसील में एक जीवित महिला को मरा हुआ दिखाकर उसकी भूमि का बैनामा करने का एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले को लेकर तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायत पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दिया है। तहसील प्रशासन अब फर्जी वरासत कर जमीन का बैनामा करने वाली महिला की तलाश कर रही है।

चायल तहसील के कयामुद्दीनपुर निवासी कुसुम देवी पत्नी कलेसर ने एसडीएम को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह अभी जीवित है। जालसाजों ने उसको कागजों में मृतक दिखाकर उसके नाम की खतौनी में दर्ज जमीनों का गांव की ही अवतारी देवी पत्नी कामता प्रसाद के नाम से फर्जी वरासत दर्ज करा लिया है। खतौनी में यह आदेश पिछले महीने 24 सितंबर को दर्ज हो गया। गजब की बात तो यह है, कि खतौनी में कुसुम देवी के मृतक होने का आदेश दर्ज होने के बाद जालसाजों ने एक अन्य महिला के नाम अवतारी देवी पत्नी कामता प्रसाद के जरिये जमीन का बैनामा कर दिया। इस बात की जानकारी जब जीवित महिला कुसुम देवी और उसके परिवार वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। गुरुवार को यह मामला जब तहसील में पहुंचा तो अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। तहसील प्रशासन ने फर्जी वरासत करा कर बैनामा कराने वाली महिला अवतारी देवी की तलाश शुरू कर दी है। मामले को लेकर एसडीएम चायल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें प्रकरण की अभी पूरी जानकारी नहीं है। गांव चकबंदी प्रक्रिया में है। जांच कराई जा रहा है। जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी