रास्ते के विवाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला, किया लहूलुहान

कौशाबी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर ढोकसहा गाव में सोमवार की रात रास्ते से जानवर निकालने के विवाद में एक वृद्ध को गाव के लोगों ने जमकर पीट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:47 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:47 AM (IST)
रास्ते के विवाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला, किया लहूलुहान
रास्ते के विवाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला, किया लहूलुहान

कौशांबी। कौशाबी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर ढोकसहा गाव में सोमवार की रात रास्ते से जानवर निकालने के विवाद में एक वृद्ध को गाव के लोगों ने जमकर पीट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कौशाबी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर ढोकसहा गाव का श्रीराम भैंसा पाल रखा है। सोमवार की शाम वह अपने भैंस को दरवाजे के पास बाध रहा था। तभी गाव का ही सटकू व उसका भाई प्रभु अपने मवेशी रास्ते से निकाल रहे थे। इस बीच श्रीराम व सटकू से कहासुनी हो गई। सटकू व प्रभु ने श्रीराम को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। बीच-बचाव करने आई श्रीराम की पत्नी राजकली को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रीराम को सीएचसी कनैली में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष रमाशकर सरोज का कहना है कि मामले मे रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रंजिश में पिता व पुत्र को पीटा, केस दर्ज

सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरना गाव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने पिता व पुत्र की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

तरना निवासी महेश सिंह खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका गाव के ही भैरो प्रसाद से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। महेश का आरोप है कि सोमवार की शाम उसके पिता घर के बाहर बैठे थे। इस बीच भैरो आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। पिता ने विरोध किया तो भैरो ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए महेश के भाई को भी हमलावर ने जमकर पीटा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर वह धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने घायल पिता व पुत्र को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा और नामजद आरोपित के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी